Diesel OTT Release Date: 'डीजल' की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म, जानें कब और कहां देख पाएंगे हरीश कल्याण की फिल्म

हरीश कल्याण की एक्शन से भरपूर फिल्म 'डीजल' दिवाली के मौके पर थिएटर्स में रिलीज हुई थी. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पाई थी. वहीं अब 'डीजल' ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है. फिल्म नवंबर के महीने में ही ओटीटी पर रिलीज होगी. खास बात ये है कि 'डीजल' एक नहीं, बल्कि तीन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आएगी. सन NXT ने सोशल मीडिया पर 'डीजल' की ओटीटी रिलीज डेट अनाउंस की है. हरीश कल्याण की फिल्म दो भाषाओं- तमिल और तेलुगु में ओटीटी पर दस्तक देगी. का एक वीडियो शेयर करते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म ने लिखा- 'सड़क-स्तर के यथार्थ पर आधारित कच्चा, दमदार और जबरदस्त एक्शन. अपनी कहानी को और तेज करें. डीजल जल्द ही आ रही है! 21 नवंबर से तमिल और तेलुगु में SunNXT पर इस सफर का आनंद लें.' प्राइम वीडियो पर भी रिलीज हो सकती है 'डीजल'!टाइम्स ऑफ इंडिया की मानें तो ओटीटी प्लेटफॉर्म 'डीजल' सिंपली साउथ और प्राइम वीडियो पर भी रिलीज होगी. फैंस 21 नवंबर, 2025 से हरीश कल्याण की फिल्म को तेलुगु और तमिल भाषा में देख पाएंगे. हालांकि फिल्म के हिंदी भाषा में रिलीज होने को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. 'डीजल' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हरीश कल्याण की फिल्म 'डीजल' 17 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 3.46 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. वहीं वर्ल्डवाइड भी फिल्म 3.88 करोड़ रुपए ही कमा पाई थी. 'डीजल' की स्टार कास्ट'डीजल' को शनमुगम मुथुसामी ने डायरेक्ट किया है. बतौर डायरेक्टर ये उनकी पहली फिल्म है. 'डीजल' की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में हरीश कल्याण लीड रोल में हैं. वहीं अतुल्य रवि और विनय राय भी फिल्म में अहम किरदारों में हैं. इसके अलावा पी. साई कुमार, अनन्या, करुणास, विवेक प्रसन्ना, रमेश थिलक, काली वेंकट और सचिन खेडेकर जैसे कलाकार भी 'डीजल' का हिस्सा हैं.

Nov 19, 2025 - 19:30
 0
Diesel OTT Release Date: 'डीजल' की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म, जानें कब और कहां देख पाएंगे हरीश कल्याण की फिल्म

हरीश कल्याण की एक्शन से भरपूर फिल्म 'डीजल' दिवाली के मौके पर थिएटर्स में रिलीज हुई थी. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पाई थी. वहीं अब 'डीजल' ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है. फिल्म नवंबर के महीने में ही ओटीटी पर रिलीज होगी. खास बात ये है कि 'डीजल' एक नहीं, बल्कि तीन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आएगी.

सन NXT ने सोशल मीडिया पर 'डीजल' की ओटीटी रिलीज डेट अनाउंस की है. हरीश कल्याण की फिल्म दो भाषाओं- तमिल और तेलुगु में ओटीटी पर दस्तक देगी. का एक वीडियो शेयर करते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म ने लिखा- 'सड़क-स्तर के यथार्थ पर आधारित कच्चा, दमदार और जबरदस्त एक्शन. अपनी कहानी को और तेज करें. डीजल जल्द ही आ रही है! 21 नवंबर से तमिल और तेलुगु में SunNXT पर इस सफर का आनंद लें.'

प्राइम वीडियो पर भी रिलीज हो सकती है 'डीजल'!
टाइम्स ऑफ इंडिया की मानें तो ओटीटी प्लेटफॉर्म 'डीजल' सिंपली साउथ और प्राइम वीडियो पर भी रिलीज होगी. फैंस 21 नवंबर, 2025 से हरीश कल्याण की फिल्म को तेलुगु और तमिल भाषा में देख पाएंगे. हालांकि फिल्म के हिंदी भाषा में रिलीज होने को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

'डीजल' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
हरीश कल्याण की फिल्म 'डीजल' 17 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 3.46 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. वहीं वर्ल्डवाइड भी फिल्म 3.88 करोड़ रुपए ही कमा पाई थी.

'डीजल' की स्टार कास्ट
'डीजल' को शनमुगम मुथुसामी ने डायरेक्ट किया है. बतौर डायरेक्टर ये उनकी पहली फिल्म है. 'डीजल' की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में हरीश कल्याण लीड रोल में हैं. वहीं अतुल्य रवि और विनय राय भी फिल्म में अहम किरदारों में हैं. इसके अलावा पी. साई कुमार, अनन्या, करुणास, विवेक प्रसन्ना, रमेश थिलक, काली वेंकट और सचिन खेडेकर जैसे कलाकार भी 'डीजल' का हिस्सा हैं.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow