Christmas Box Office Clash: इस क्रिसमस बॉक्स ऑफिस पर होगा महाक्लैश! 'वृषभ', 'इक्कीस' समेत ये फिल्में होंगी थिएटर्स में रिलीज

इस साल क्रिसमस के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर महा-मुकाबला होने वाला है. बॉलीवुड के साथ-साथ कई साउथ फिल्में भी 25 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज होने जा रही हैं. 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी', 'इक्कीस', 'वृषभ', 'मार्क' से 'चैंपियन' तक 7 फिल्में बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं. हम आपको यहां उनकी पूरी लिस्ट दे रहे हैं. तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' इसी क्रिसमस रिलीज हो रही है. फिल्म पहले 31 दिसंबर को बड़े पर्दे पर आने वाली थी लेकिन अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट बदल दी है. समीर विद्वंस के डायरेक्शन में बनी 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' में नीना गुप्ता और जैकी श्रॉफ भी नजर आएंगे.  इक्कीस अगस्त्य नंदा की फिल्म 'इक्कीस' भी 25 दिसंबर तो सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. इस वॉर बेस्ड फिल्म से अमिताभ बच्चन के नातिन बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं. 'इक्कीस' में धर्मेंद्र, जयदीप अहलावत और सिमर भाटिया भी अहम रोल में दिखाई देंगे. वृषभ मोहनलाल स्टारर फिल्म 'वृषभ' भी क्रिसमस पर रिलीज होने जा रही है. इस पैन इंडिया एक्शन फिल्म को नंद किशोर ने डायरेक्ट किया है. 'वृषभ' में समरजीत लंकेश और नयन सारिका भी खास किरदार में होंगे. चैंपियन तेलुगु स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'चैंपियन' भी 25 दिसंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है. फिल्म को प्रदीप अद्वैतम ने डायरेक्ट किया है जिसमें रोशन मेका और अनस्वरा राजन लीड रोल में हैं. मार्क किच्चा सुदीप स्टारर फिल्म 'मार्क' भी इसी साल क्रिसमस पर रिलीज हो रही है. इस कन्नड़ एक्शन ड्रामा फिल्म को विजय कार्तिकेय ने डायरेक्ट किया है. 'मार्क' कन्नड़ के साथ-साथ तमिल, तेलुगु और मलयालम में भी रिलीज की जाएगी. सिराई विक्रम प्रभु और एल.के. अक्षय कुमार की तमिल फिल्म 'सिराई' 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. ये फिल्म सच्ची घटना से इंस्पायर्ड पुलिस ड्रामा है जिसे सुरेश राजकुमारी ने डायरेक्ट किया है. पतंग प्रणीत प्रतिपति के डायरेक्शन में बनी तेलुगु कॉमेडी-स्पोर्ट्स फिल्म 'पतंग' भी 25 दिसंबर को रिलीज होगी. इस फिल्म में वामसी पूजित, प्रीति पगडाला, प्रणव कौशिक और एस.पी. चरण जैसे कलाकार भी नजर आएंगे.

Nov 21, 2025 - 16:30
 0
Christmas Box Office Clash: इस क्रिसमस बॉक्स ऑफिस पर होगा महाक्लैश! 'वृषभ', 'इक्कीस' समेत ये फिल्में होंगी थिएटर्स में रिलीज

इस साल क्रिसमस के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर महा-मुकाबला होने वाला है. बॉलीवुड के साथ-साथ कई साउथ फिल्में भी 25 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज होने जा रही हैं. 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी', 'इक्कीस', 'वृषभ', 'मार्क' से 'चैंपियन' तक 7 फिल्में बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं. हम आपको यहां उनकी पूरी लिस्ट दे रहे हैं.

तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी

  • कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' इसी क्रिसमस रिलीज हो रही है.
  • फिल्म पहले 31 दिसंबर को बड़े पर्दे पर आने वाली थी लेकिन अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट बदल दी है.
  • समीर विद्वंस के डायरेक्शन में बनी 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' में नीना गुप्ता और जैकी श्रॉफ भी नजर आएंगे. 

इक्कीस

  • अगस्त्य नंदा की फिल्म 'इक्कीस' भी 25 दिसंबर तो सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है.
  • इस वॉर बेस्ड फिल्म से अमिताभ बच्चन के नातिन बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं.
  • 'इक्कीस' में धर्मेंद्र, जयदीप अहलावत और सिमर भाटिया भी अहम रोल में दिखाई देंगे.

वृषभ

  • मोहनलाल स्टारर फिल्म 'वृषभ' भी क्रिसमस पर रिलीज होने जा रही है.
  • इस पैन इंडिया एक्शन फिल्म को नंद किशोर ने डायरेक्ट किया है.
  • 'वृषभ' में समरजीत लंकेश और नयन सारिका भी खास किरदार में होंगे.

चैंपियन

  • तेलुगु स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'चैंपियन' भी 25 दिसंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है.
  • फिल्म को प्रदीप अद्वैतम ने डायरेक्ट किया है जिसमें रोशन मेका और अनस्वरा राजन लीड रोल में हैं.

मार्क

  • किच्चा सुदीप स्टारर फिल्म 'मार्क' भी इसी साल क्रिसमस पर रिलीज हो रही है.
  • इस कन्नड़ एक्शन ड्रामा फिल्म को विजय कार्तिकेय ने डायरेक्ट किया है.
  • 'मार्क' कन्नड़ के साथ-साथ तमिल, तेलुगु और मलयालम में भी रिलीज की जाएगी.

सिराई

  • विक्रम प्रभु और एल.के. अक्षय कुमार की तमिल फिल्म 'सिराई' 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है.
  • ये फिल्म सच्ची घटना से इंस्पायर्ड पुलिस ड्रामा है जिसे सुरेश राजकुमारी ने डायरेक्ट किया है.

पतंग

  • प्रणीत प्रतिपति के डायरेक्शन में बनी तेलुगु कॉमेडी-स्पोर्ट्स फिल्म 'पतंग' भी 25 दिसंबर को रिलीज होगी.
  • इस फिल्म में वामसी पूजित, प्रीति पगडाला, प्रणव कौशिक और एस.पी. चरण जैसे कलाकार भी नजर आएंगे.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow