Box Office: 'दे दे प्यार दे 2' 10वें दिन बजट निकालने से इंच भर दूर, कायम है अजय देवगन का जादू

अजय देवगन और रकुल प्रीत की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 10 दिनों से टिककर कमाई जारी रखी है. 14 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म के सामने 21 नवंबर को दो कंपटीटर 'मस्ती 4' और '120 बहादुर' तो आईं. लेकिन इसके बावजूद अजय देवगन की फिल्म को देखने वाले दर्शकों की संख्या ज्यादा रही. फिल्म आज अपने 10वें दिन के लिए बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है. तो चलिए जान लेते हैं कि रकुल प्रीत और अजय देवगन की इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ने अभी तक कितना कमा लिया है और बजट निकालने से कितनी दूर है. 'दे दे प्यार दे 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सैक्निल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले हफ्ते में 51.1 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. 8वें दिन की कमाई 2.25 करोड़ और 9वें दिन की कमाई 4 करोड़ रही. वहीं आज यानी 10वें दिन 4:05 बजे तक फिल्म ने 1.98 करोड़ कमाते हुए टोटल 59.33 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं. बता दें कि आज की कमाई का डेटा फाइनल नहीं हैं. इसमें बदलाव हो सकता है. 'दे दे प्यार दे 2' बजट निकालने से कितनी दूर फिल्म को करीब 100 करोड़ के बजट में तैयार किया गया है और सैक्निल्क के मुताबिक इसका 9 दिन में वर्ल्डवाइड कलेक्शन 87 करोड़ हो चुका है. इसमें अगर आज का घरेलू कलेक्शन जोड़ दें तो फिल्म अपने बजट का 90 प्रतिशत से ज्यादा निकाल चुकी है. यानी 10 करोड़ और कमाते ही फिल्म अपना पूरा बजट निकाल लेगी.           View this post on Instagram                       A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn) 'दे दे प्यार दे 2' रकुल प्रीत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म ये फिल्म रकुल प्रीत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन चुकी है. बता दें कि पहले नंबर पर इसी फिल्म का पहला पार्ट है जो 2019 में आया था और 104.13 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था. इसके अलावा, ये फिल्म तब्बू के करियर की टॉप 10 कमाई वाली फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल हो चुकी है. ये उनके करियर की 9वीं सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन चुकी है.

Nov 23, 2025 - 16:30
 0
Box Office: 'दे दे प्यार दे 2' 10वें दिन बजट निकालने से इंच भर दूर, कायम है अजय देवगन का जादू

अजय देवगन और रकुल प्रीत की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 10 दिनों से टिककर कमाई जारी रखी है. 14 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म के सामने 21 नवंबर को दो कंपटीटर 'मस्ती 4' और '120 बहादुर' तो आईं. लेकिन इसके बावजूद अजय देवगन की फिल्म को देखने वाले दर्शकों की संख्या ज्यादा रही.

फिल्म आज अपने 10वें दिन के लिए बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है. तो चलिए जान लेते हैं कि रकुल प्रीत और अजय देवगन की इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ने अभी तक कितना कमा लिया है और बजट निकालने से कितनी दूर है.

'दे दे प्यार दे 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैक्निल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले हफ्ते में 51.1 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. 8वें दिन की कमाई 2.25 करोड़ और 9वें दिन की कमाई 4 करोड़ रही. वहीं आज यानी 10वें दिन 4:05 बजे तक फिल्म ने 1.98 करोड़ कमाते हुए टोटल 59.33 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं.

बता दें कि आज की कमाई का डेटा फाइनल नहीं हैं. इसमें बदलाव हो सकता है.

'दे दे प्यार दे 2' बजट निकालने से कितनी दूर

फिल्म को करीब 100 करोड़ के बजट में तैयार किया गया है और सैक्निल्क के मुताबिक इसका 9 दिन में वर्ल्डवाइड कलेक्शन 87 करोड़ हो चुका है. इसमें अगर आज का घरेलू कलेक्शन जोड़ दें तो फिल्म अपने बजट का 90 प्रतिशत से ज्यादा निकाल चुकी है. यानी 10 करोड़ और कमाते ही फिल्म अपना पूरा बजट निकाल लेगी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

'दे दे प्यार दे 2' रकुल प्रीत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म

ये फिल्म रकुल प्रीत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन चुकी है. बता दें कि पहले नंबर पर इसी फिल्म का पहला पार्ट है जो 2019 में आया था और 104.13 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था.

इसके अलावा, ये फिल्म तब्बू के करियर की टॉप 10 कमाई वाली फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल हो चुकी है. ये उनके करियर की 9वीं सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन चुकी है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow