Box Office: 'जूटोपिया 2' ने कर ली इतनी कमाई जितने में बड़े बजट की 12 हिंदी फिल्में बन जाएं
डिज्नी की 9 साल पुरानी फिल्म 'जूटोपिया' का दूसरा पार्ट 28 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में आ चुका है. फिल्म ने 'तेरे इश्क में' के सामने भी ठीकठाक ओपनिंग के साथ खाता खोला. ऑनलाइन कई लोगों ने फिल्म की तारीफें की और फिल्म को क्रिटिक्स का भी प्यार मिला. इसका असर अब फिल्म की दूसरे दिन की कमाई पर भी पॉजिटिव पड़ता दिख रहा है. फिल्म के सेकेंड डे कलेक्शन से जुड़ी शुरुआती कमाई सामने आ चुकी है तो चलिए जान लेते हैं कितने नोट बटोर लिए हैं फिल्म ने. 'जूटोपिया 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इस बिना एक्टर्स की फिल्म यानी एनिमेटेड फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1.6 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं दूसरे दिन की कमाई इससे भी आगे निकल गई. आज 6:05 बजे तक 1.83 करोड़ कमाते हुए फिल्म ने टोटल 3.43 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं. बता दें कि सैक्निल्क पर उपलब्ध आज का डेटा फाइनल नहीं हैं. इसमें अभी बदलाव हो सकता है. 'जूटोपिया 2' की खास बात इस फिल्म के पहले पार्ट ने 1 बिलियन डॉलर इसीलिए कमाए थे क्योंकि ये दर्शकों के साथ इमोशनली कनेक्ट हो गई थी. दूसरे पार्ट में भी यही खूबी है और इसकी एक बड़ी वजह बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी हैं जिन्होंने इस फिल्म के लीड कैरेक्टर जूडी हॉप्स को अपनी आवाज दी है. इस वजह से भी फिल्म को देखने के लिए दर्शक उमड़ रहे हैं. इसके अलावा, फिल्म के साथ नॉस्टैल्जिया वाली बात तो है ही. View this post on Instagram A post shared by Walt Disney Studios India (@disneyfilmsindia) कितना है 'जूटोपिया 2' का बजट और कितना हुआ वर्ल्डवाइड कलेक्शन? इस एनिमेटेड फिल्म को बनाने का खर्च सैक्निल्क के मुताबिक 1325 करोड़ रुपये का आया है. बॉक्स ऑफिस मोजो की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म अपना टोटल बजट करीब-करीब निकाल चुकी है. फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस से अभी तक टोटल 133.2 मिलियन डॉलर यानी करीब 1190 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वीकेंड तक ये कलेक्शन और बढ़ने की उम्मीद है.
डिज्नी की 9 साल पुरानी फिल्म 'जूटोपिया' का दूसरा पार्ट 28 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में आ चुका है. फिल्म ने 'तेरे इश्क में' के सामने भी ठीकठाक ओपनिंग के साथ खाता खोला.
ऑनलाइन कई लोगों ने फिल्म की तारीफें की और फिल्म को क्रिटिक्स का भी प्यार मिला. इसका असर अब फिल्म की दूसरे दिन की कमाई पर भी पॉजिटिव पड़ता दिख रहा है. फिल्म के सेकेंड डे कलेक्शन से जुड़ी शुरुआती कमाई सामने आ चुकी है तो चलिए जान लेते हैं कितने नोट बटोर लिए हैं फिल्म ने.
'जूटोपिया 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
इस बिना एक्टर्स की फिल्म यानी एनिमेटेड फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1.6 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं दूसरे दिन की कमाई इससे भी आगे निकल गई. आज 6:05 बजे तक 1.83 करोड़ कमाते हुए फिल्म ने टोटल 3.43 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं.
बता दें कि सैक्निल्क पर उपलब्ध आज का डेटा फाइनल नहीं हैं. इसमें अभी बदलाव हो सकता है.
'जूटोपिया 2' की खास बात
इस फिल्म के पहले पार्ट ने 1 बिलियन डॉलर इसीलिए कमाए थे क्योंकि ये दर्शकों के साथ इमोशनली कनेक्ट हो गई थी. दूसरे पार्ट में भी यही खूबी है और इसकी एक बड़ी वजह बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी हैं जिन्होंने इस फिल्म के लीड कैरेक्टर जूडी हॉप्स को अपनी आवाज दी है.
इस वजह से भी फिल्म को देखने के लिए दर्शक उमड़ रहे हैं. इसके अलावा, फिल्म के साथ नॉस्टैल्जिया वाली बात तो है ही.
View this post on Instagram
कितना है 'जूटोपिया 2' का बजट और कितना हुआ वर्ल्डवाइड कलेक्शन?
इस एनिमेटेड फिल्म को बनाने का खर्च सैक्निल्क के मुताबिक 1325 करोड़ रुपये का आया है. बॉक्स ऑफिस मोजो की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म अपना टोटल बजट करीब-करीब निकाल चुकी है. फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस से अभी तक टोटल 133.2 मिलियन डॉलर यानी करीब 1190 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वीकेंड तक ये कलेक्शन और बढ़ने की उम्मीद है.
What's Your Reaction?