Box Office: क्या करके मानेगी ये गुजराती फिल्म? 50 लाख बजट लेकिन मुनाफा 15 हजार% से भी ज्यादा, अजय देवगन की मूवी रह गई पीछे
गुजराती सिनेमा की अंकित सखिया निर्देशित फिल्म ‘लालो-कृष्णा सदा सहायते’ पर वाकई श्रीकृष्ण भगवान की कृपा बरस रही है क्योंकि 48वें दिन पुरानी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर न केवल मजबूती से डटी हुई है बल्कि करोड़ों में कमाई भी कर रही है. एक मामूली क्षेत्रीय रिलीज के रूप में शुरू हुई यह फिल्म अब राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरने वाली फिल्म बन गई है, जिसने इतिहास रच दिया है चलिए यहां जानते हैं ‘लालो-कृष्णा सदा सहायते’ ने रिलीज के 48वें दिन कितना कलेक्शन किया है? ‘लालो...’ ने 48वें दिन कितना किया कलेक्शन? करण जोशी, रीवा राछ, श्रुहाद गोस्वामी, अंशु जोशी और किन्नल नायक स्टारर ‘लालो-कृष्णा सदा सहायते’ एक अंडरडॉग से 2025 की सबसे बड़ी भारतीय सफलता की कहानियों में से एक बन गई है. 48वें दिन फिल्म ने अपनी झोली में 1.36 करोड़ रुपये जोड़े और अब इस फिल्म का कुल कलेक्शन 77.5 करोड़ रुपये हो गया. 50 लाख का बजट मुनाफा 15 हजार फीसदीये फिल्म पहले ही राजकुमार राव और वामिका गब्बी की 'भूल चूक माफ' और प्रदीप रंगनाथन की 'ड्यूड' जैसी फिल्मों को पछाड़कर साल की 36वीं सबसे बड़ी हिट बन चुकी है. वहीं 50 लाख रुपये के मामूली बजट पर बनी इस फिल्म ने अब तक 15,000% से ज्यादा का मुनाफा बटोर लिया है. ‘लालो-कृष्णा सदा सहायते’ का वीक वाइज कलेक्शनबता दें कि इस फिल्म ने पहले हफ्ते में महज 33 लाख रुपये की मामूली कमाई की थी. इसके बाद दूसरे सप्ताह में 27 लाख रुपये, तीसरे सप्ताह में 62 लाख रुपये, चौथे सप्ताह में 12.08 करोड़ रुपये, पांचवें हफ्ते में 25.70 रुपये और छठे वीक में 24.40 करोड़ रुपये कमा डाले. इसके बाद फिल्म ने सातवें वीकेंड में 9.95 करोड़ रुपये जोड़े. इसके बाद सातवें वीक के 6 दिनों में फिल्म ने 14.55 करोड़ रुपये कमाए हैं. वीकेंड में हो जाएगी 80 करोड़ के पारवहीं ‘लालो-कृष्णा सदा सहायते’ को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स को देखते हुए ट्रेड एनालिस्ट का अनुमान है ये फिल्म 8वें वीकेंड में आराम से 80 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी और 85 करोड़ रुपये की ओर अपना दौड़ शुरू करेगी.
गुजराती सिनेमा की अंकित सखिया निर्देशित फिल्म ‘लालो-कृष्णा सदा सहायते’ पर वाकई श्रीकृष्ण भगवान की कृपा बरस रही है क्योंकि 48वें दिन पुरानी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर न केवल मजबूती से डटी हुई है बल्कि करोड़ों में कमाई भी कर रही है. एक मामूली क्षेत्रीय रिलीज के रूप में शुरू हुई यह फिल्म अब राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरने वाली फिल्म बन गई है, जिसने इतिहास रच दिया है चलिए यहां जानते हैं ‘लालो-कृष्णा सदा सहायते’ ने रिलीज के 48वें दिन कितना कलेक्शन किया है?
‘लालो...’ ने 48वें दिन कितना किया कलेक्शन?
करण जोशी, रीवा राछ, श्रुहाद गोस्वामी, अंशु जोशी और किन्नल नायक स्टारर ‘लालो-कृष्णा सदा सहायते’ एक अंडरडॉग से 2025 की सबसे बड़ी भारतीय सफलता की कहानियों में से एक बन गई है. 48वें दिन फिल्म ने अपनी झोली में 1.36 करोड़ रुपये जोड़े और अब इस फिल्म का कुल कलेक्शन 77.5 करोड़ रुपये हो गया.
50 लाख का बजट मुनाफा 15 हजार फीसदी
ये फिल्म पहले ही राजकुमार राव और वामिका गब्बी की 'भूल चूक माफ' और प्रदीप रंगनाथन की 'ड्यूड' जैसी फिल्मों को पछाड़कर साल की 36वीं सबसे बड़ी हिट बन चुकी है. वहीं 50 लाख रुपये के मामूली बजट पर बनी इस फिल्म ने अब तक 15,000% से ज्यादा का मुनाफा बटोर लिया है.
‘लालो-कृष्णा सदा सहायते’ का वीक वाइज कलेक्शन
बता दें कि इस फिल्म ने पहले हफ्ते में महज 33 लाख रुपये की मामूली कमाई की थी. इसके बाद दूसरे सप्ताह में 27 लाख रुपये, तीसरे सप्ताह में 62 लाख रुपये, चौथे सप्ताह में 12.08 करोड़ रुपये, पांचवें हफ्ते में 25.70 रुपये और छठे वीक में 24.40 करोड़ रुपये कमा डाले. इसके बाद फिल्म ने सातवें वीकेंड में 9.95 करोड़ रुपये जोड़े. इसके बाद सातवें वीक के 6 दिनों में फिल्म ने 14.55 करोड़ रुपये कमाए हैं.
वीकेंड में हो जाएगी 80 करोड़ के पार
वहीं ‘लालो-कृष्णा सदा सहायते’ को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स को देखते हुए ट्रेड एनालिस्ट का अनुमान है ये फिल्म 8वें वीकेंड में आराम से 80 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी और 85 करोड़ रुपये की ओर अपना दौड़ शुरू करेगी.
What's Your Reaction?