Boney Kapoor Birthday: 70 साल के हुए बोनी कपूर, बच्चों और भाईयों के साथ मनाया जश्न, बेटी अंशुला ने दिखाई झलक

बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर बोनी कपूर आज यानि 11 नवंबर को अपना 70वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. ऐसे में फिल्ममेकर के बच्चों ने उनके लिए सोशल मीडिया पर स्पेशल पोस्ट लिखी है. वहीं अब बोनी कपूर की बड़ी बेटी अंशुला कपूर ने अपने पिता के बर्थडे बैश की झलक फैंस को दिखाई है. अंशुला ने कई सारी फोटो शेयर करते हुए पिता के लिए एक भावुक नोट भी लिखा है.   अंशुला शेयर की पिता बोनी कपूर के बर्थडे की फोटोज अंशुला कपूर ने पिता बोनी कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में से एक में बोनी कपूर अपने जन्मदिन का केक काटते हुए नजर आ रहे हैं. तो वहीं कुछ में फिल्ममेकर अपनी बेटियों पर प्यार लुटाते दिखे. इनके अलावा एक फोटो में बोनी कपूर के दोनों भाई अनिल और संजय कपूर भी उनके साथ पोज देते दिखे. दरअसल बोनी के बर्थडे पर शानदार जश्न मनाया गया. जिसमें पूरी कपूर फैमिली शामिल हुई थी.           View this post on Instagram                       A post shared by Anshula Kapoor (@anshulakapoor) पिता के लिए अंशुला ने लिखा खास नोट अंशुला ने इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं जहां भी जाती हूं, कोई ना कोई हमेशा आपकी दयालुता, आपकी उदारता और आपकी गर्मजोशी का ज़िक्र करता है, चाहे आप कहीं भी हों. आपने दुनिया को इतना प्यार दिया है, और मुझे उम्मीद है कि आज ये सब आपको वापस मिलेगा. जन्मदिन मुबारक हो पापा. आपसे मैं बहुत प्यार करती हूं..’ अंशुला की ये पोस्ट खूब चर्चा में हैं. जिसपर यूजर्स भी तरग-तरह के कमेंट कर रहे हैं. बोनी कपूर के कितने बच्चे हैं? बोनी कपूर ने दो शादियां की हैं. उनकी पहली शादी मोना कपूर से हुई थी. इस शादी से बोनी के दो बच्चे अर्जुन और अंशुला कपूर हुए. वहीं इसके बाद उन्होंने दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी से शादी रचाई थी. बोनी और श्रीदेवी की शादी के बाद दो बेटियां जाह्नवी और खुशी कपूर हुई. दोनों ही बॉलीवुड में एक्ट्रेस के तौर पर अपना करियर बना रही हैं. ये भी पढ़ें - काजल अग्रवाल से शाहरुख खान, धर्मेंद्र से पहले इन सितारों की उड़ी मौत की अफवाह  

Nov 11, 2025 - 19:30
 0
Boney Kapoor Birthday: 70 साल के हुए बोनी कपूर, बच्चों और भाईयों के साथ मनाया जश्न, बेटी अंशुला ने दिखाई झलक

बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर बोनी कपूर आज यानि 11 नवंबर को अपना 70वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. ऐसे में फिल्ममेकर के बच्चों ने उनके लिए सोशल मीडिया पर स्पेशल पोस्ट लिखी है. वहीं अब बोनी कपूर की बड़ी बेटी अंशुला कपूर ने अपने पिता के बर्थडे बैश की झलक फैंस को दिखाई है. अंशुला ने कई सारी फोटो शेयर करते हुए पिता के लिए एक भावुक नोट भी लिखा है.  

अंशुला शेयर की पिता बोनी कपूर के बर्थडे की फोटोज

अंशुला कपूर ने पिता बोनी कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में से एक में बोनी कपूर अपने जन्मदिन का केक काटते हुए नजर आ रहे हैं. तो वहीं कुछ में फिल्ममेकर अपनी बेटियों पर प्यार लुटाते दिखे. इनके अलावा एक फोटो में बोनी कपूर के दोनों भाई अनिल और संजय कपूर भी उनके साथ पोज देते दिखे. दरअसल बोनी के बर्थडे पर शानदार जश्न मनाया गया. जिसमें पूरी कपूर फैमिली शामिल हुई थी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anshula Kapoor (@anshulakapoor)

पिता के लिए अंशुला ने लिखा खास नोट

अंशुला ने इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं जहां भी जाती हूं, कोई ना कोई हमेशा आपकी दयालुता, आपकी उदारता और आपकी गर्मजोशी का ज़िक्र करता है, चाहे आप कहीं भी हों. आपने दुनिया को इतना प्यार दिया है, और मुझे उम्मीद है कि आज ये सब आपको वापस मिलेगा. जन्मदिन मुबारक हो पापा. आपसे मैं बहुत प्यार करती हूं..’ अंशुला की ये पोस्ट खूब चर्चा में हैं. जिसपर यूजर्स भी तरग-तरह के कमेंट कर रहे हैं.

बोनी कपूर के कितने बच्चे हैं?

बोनी कपूर ने दो शादियां की हैं. उनकी पहली शादी मोना कपूर से हुई थी. इस शादी से बोनी के दो बच्चे अर्जुन और अंशुला कपूर हुए. वहीं इसके बाद उन्होंने दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी से शादी रचाई थी. बोनी और श्रीदेवी की शादी के बाद दो बेटियां जाह्नवी और खुशी कपूर हुई. दोनों ही बॉलीवुड में एक्ट्रेस के तौर पर अपना करियर बना रही हैं.

ये भी पढ़ें -

काजल अग्रवाल से शाहरुख खान, धर्मेंद्र से पहले इन सितारों की उड़ी मौत की अफवाह

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow