Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 को मिला पहला फाइनलिस्ट, ‘टिकट टू फिनाले’ जीतकर टॉप 5 में पहुंचा ये कंटेस्टेंट

बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले बस कुछ ही हफ्ते दूर है. फ़िलहाल घर में आठ कंटेस्टेंट बचे हैं और उनमें से एक सीधे फिनाले में पहुंच गया है, टिकट टू फिनाले टास्क में चार कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था और उनमें से एक ने जीत हासिल कर ली है. चलिए जानते हैं आखिर कौन सा कंटेस्टेंट टॉप 5 में पहुंचा है. किस कंटेस्टेंट ने जीता ‘टिकट टू फिनाले’? बता दें कि 26 नवंबर को बिग बॉस 19 का एपिसोड एक कंटेस्टेंट के फैन्स के लिए खुशियां लेकर आएगा और वो कोई और नहीं बल्कि टीवी एक्टर गौरव खन्ना हैं.  दरअसल बिग बॉस 19 में टिकट टू फिनाले टास्क हुआ था, जिसमें चार कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था. अशनूर कौर, प्रणित मोरे, गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन चारों में से गौरव खन्ना सीधे फिनाले में पहुंच गए हैं, यानी शो को अपना पहला फाइनलिस्ट मिल गया है. टास्क में तीन राउंड ने गौरव को बनाया विजेताचारों कंटेस्टेंट्स के लिए तीन राउंड हुए, जिनमें से प्रत्येक 20 मिनट का था. पहले राउंड में फरहाना भट्ट बाहर हुईं, उसके बाद दूसरे राउंड में प्रणित मोरे बाहर हुए. फिर गौरव और अशनूर के बीच मुकाबला हुआ और तीसरे राउंड में अशनूर बाहर हो गईं, जिससे गौरव खन्ना टास्क के विजेता बन गए.             View this post on Instagram                       A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality) इन कंटेस्टेंट्स में से अगला फाइनलिस्ट कौन होगा?बिग बॉस 19 में फिलहाल केवल आठ प्रतियोगी बचे हैं, जिनमें गौरव खन्ना अब फाइनलिस्ट बन गए हैं. अब मुकाबला फरहाना भट्ट, अमाल मलिक, तान्या मित्तल, प्रणित मोरे, अशनूर कौर, शाहबाज बदेशा और मालती चाहर के बीच है. यह देखना दिलचस्प होगा कि अगला फाइनलिस्ट कौन बनता है. इसके अलावा, रिपोर्ट्स की मानें तो इस वीकेंड का वार में डबल एविक्शन होगा. इसके बाद घर में 6 कंटेस्टेंट बचेंगे हैं, इसलिए बचे हुए 6 में से एक को हफ्ते के बीच में ही बाहर कर दिया जाएगा.  

Nov 26, 2025 - 10:30
 0
Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 को मिला पहला फाइनलिस्ट, ‘टिकट टू फिनाले’ जीतकर टॉप 5 में पहुंचा ये कंटेस्टेंट

बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले बस कुछ ही हफ्ते दूर है. फ़िलहाल घर में आठ कंटेस्टेंट बचे हैं और उनमें से एक सीधे फिनाले में पहुंच गया है, टिकट टू फिनाले टास्क में चार कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था और उनमें से एक ने जीत हासिल कर ली है. चलिए जानते हैं आखिर कौन सा कंटेस्टेंट टॉप 5 में पहुंचा है.

किस कंटेस्टेंट ने जीता टिकट टू फिनाले’?
बता दें कि 26 नवंबर को बिग बॉस 19 का एपिसोड एक कंटेस्टेंट के फैन्स के लिए खुशियां लेकर आएगा और वो कोई और नहीं बल्कि टीवी एक्टर गौरव खन्ना हैं.  दरअसल बिग बॉस 19 में टिकट टू फिनाले टास्क हुआ था, जिसमें चार कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था. अशनूर कौर, प्रणित मोरे, गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन चारों में से गौरव खन्ना सीधे फिनाले में पहुंच गए हैं, यानी शो को अपना पहला फाइनलिस्ट मिल गया है.

टास्क में तीन राउंड ने गौरव को बनाया विजेता
चारों कंटेस्टेंट्स के लिए तीन राउंड हुए, जिनमें से प्रत्येक 20 मिनट का था. पहले राउंड में फरहाना भट्ट बाहर हुईं, उसके बाद दूसरे राउंड में प्रणित मोरे बाहर हुए. फिर गौरव और अशनूर के बीच मुकाबला हुआ और तीसरे राउंड में अशनूर बाहर हो गईं, जिससे गौरव खन्ना टास्क के विजेता बन गए.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

इन कंटेस्टेंट्स में से अगला फाइनलिस्ट कौन होगा?
बिग बॉस 19 में फिलहाल केवल आठ प्रतियोगी बचे हैं, जिनमें गौरव खन्ना अब फाइनलिस्ट बन गए हैं. अब मुकाबला फरहाना भट्ट, अमाल मलिक, तान्या मित्तल, प्रणित मोरे, अशनूर कौर, शाहबाज बदेशा और मालती चाहर के बीच है. यह देखना दिलचस्प होगा कि अगला फाइनलिस्ट कौन बनता है.

इसके अलावा, रिपोर्ट्स की मानें तो इस वीकेंड का वार में डबल एविक्शन होगा. इसके बाद घर में 6 कंटेस्टेंट बचेंगे हैं, इसलिए बचे हुए 6 में से एक को हफ्ते के बीच में ही बाहर कर दिया जाएगा.

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow