Anupama Spoiler: इस शख्स के आगे गिड़गिड़ाने को मजबूर होगा पराग, हाथ जोड़कर मांगेगा माफी
रुपाली गांगुली के शो 'अनुपमा' की कहानी में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. बुढ़ापे में अनुपमा स्टार बनने की कोशिश में लगी हुई हैं. शो में अब तक आपने देखा कि ईशानी को लेकर अनुपमा बेहद खुश होती है.हालांकि, जब वो ईशानी के रिप्लेस होने की खबर सुनती है तो हैरान रह जाती है. इधर, अनुपमा और उसके परिवार को वसुंधरा जमकर ताने मारती है. वहीं, माही भी ईशानी का मजाक उड़ाती है. ऐसे में राही को गुस्सा आता है और वो माही और वसुंधरा पर भड़क जाती है. जल्द ही अनुपमा में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा.शो में आप देखेंगे कि अनुपमा को एक बार फिर से एक्टिंग करने का मौका मिलेगा. पराग और वसुंधरा चॉल गिरवाने आएंगे मुंबई वो इस बार सफलता के झंड़े गाड़ देगी.इसी बीच अनुपमा और चॉल के लोगों को एक नोटिस मिलने वाला है. इस नोटिस में लोगों को जल्द से जल्द चॉल खाली करने का आदेश दिया जाएगा.बता दें वसुंधरा और पराग भी गौतम के साथ चॉल को गिरवाने मुंबई आएंगे. अनुपमा को परेशान होता देख पराग और वसुंधरा काफी खुश होंगे. अनुपमा को पता चल जाएगा कि वसुंधरा और पराग ही वो शख्स हैं जो उसकी चॉल के पीछे पड़े हुए हैं.पराग और वसुंधरा के मुंबई पहुंचते ही रजनी भी गिरगिट की तरह रंग बदलेगी. रजनी अपने एक्स की मदद करने के लिए अनुपमा से भी पंगा ले लेगी. पराग को पता चलेगी गौतम की सच्चाई हालांकि, रजनी पहले कोशिश करेगी की अनुपमा साइड हो जाए.जल्द ही शो में रजनी के बेटे और बेटी की एंट्री भी होगी. दोनों की एंट्री होते ही अनुपमा की चांदी हो जाएगी, क्योंकि, दोनों अपनी मां के खिलाफ खड़े होंगे.इसी बीच पराग के सामने गौतम की पोल खुलेगी. पराग को पता चल जाएगा कि गौतम की वजह से ही अंश का नाम बदनाम हुआ है. सच जानने के बाद वो अंश के पास जाएगा. बिना देर किए अंश से पराग हाथ जोड़कर माफी मांगेगा. इसी बीच अंश का बिजनेस भी चलने लगेगा. दूसरी तरफ अनुपमा की वजह से जल्द ही रजनी का प्लान फेल हो जाएगा. पूरी चॉल के लोगों के साथ मिलकर रजनी के बुल्डोजर्स को अनुपमा भगा देगी. ये भी पढ़ें:-Box Office Prediction: 'तू मेरी मैं तेरा...' से 'इक्कीस' और 'धुरंधर' तक, कौन सी फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग? जानें- प्रीडिक्शन
रुपाली गांगुली के शो 'अनुपमा' की कहानी में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. बुढ़ापे में अनुपमा स्टार बनने की कोशिश में लगी हुई हैं. शो में अब तक आपने देखा कि ईशानी को लेकर अनुपमा बेहद खुश होती है.हालांकि, जब वो ईशानी के रिप्लेस होने की खबर सुनती है तो हैरान रह जाती है.
इधर, अनुपमा और उसके परिवार को वसुंधरा जमकर ताने मारती है. वहीं, माही भी ईशानी का मजाक उड़ाती है. ऐसे में राही को गुस्सा आता है और वो माही और वसुंधरा पर भड़क जाती है. जल्द ही अनुपमा में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा.शो में आप देखेंगे कि अनुपमा को एक बार फिर से एक्टिंग करने का मौका मिलेगा.
पराग और वसुंधरा चॉल गिरवाने आएंगे मुंबई
वो इस बार सफलता के झंड़े गाड़ देगी.इसी बीच अनुपमा और चॉल के लोगों को एक नोटिस मिलने वाला है. इस नोटिस में लोगों को जल्द से जल्द चॉल खाली करने का आदेश दिया जाएगा.बता दें वसुंधरा और पराग भी गौतम के साथ चॉल को गिरवाने मुंबई आएंगे.
अनुपमा को परेशान होता देख पराग और वसुंधरा काफी खुश होंगे. अनुपमा को पता चल जाएगा कि वसुंधरा और पराग ही वो शख्स हैं जो उसकी चॉल के पीछे पड़े हुए हैं.पराग और वसुंधरा के मुंबई पहुंचते ही रजनी भी गिरगिट की तरह रंग बदलेगी. रजनी अपने एक्स की मदद करने के लिए अनुपमा से भी पंगा ले लेगी.
पराग को पता चलेगी गौतम की सच्चाई
हालांकि, रजनी पहले कोशिश करेगी की अनुपमा साइड हो जाए.जल्द ही शो में रजनी के बेटे और बेटी की एंट्री भी होगी. दोनों की एंट्री होते ही अनुपमा की चांदी हो जाएगी, क्योंकि, दोनों अपनी मां के खिलाफ खड़े होंगे.इसी बीच पराग के सामने गौतम की पोल खुलेगी. पराग को पता चल जाएगा कि गौतम की वजह से ही अंश का नाम बदनाम हुआ है.
सच जानने के बाद वो अंश के पास जाएगा. बिना देर किए अंश से पराग हाथ जोड़कर माफी मांगेगा. इसी बीच अंश का बिजनेस भी चलने लगेगा. दूसरी तरफ अनुपमा की वजह से जल्द ही रजनी का प्लान फेल हो जाएगा. पूरी चॉल के लोगों के साथ मिलकर रजनी के बुल्डोजर्स को अनुपमा भगा देगी.
What's Your Reaction?