6 साल बाद बॉलीवुड में वापसी करेंगी प्रियंका चोपड़ा, विक्की-आलिया की इस फिल्म में आएंगी नजर?

बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा अब हॉलीवुड में भी अपनी दमदार पहचान बना चुकी हैं. एक्ट्रेस आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आई थी. अब खबरें हैं कि प्रियंका 6 साल बाद बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं. एक्ट्रेस एक बार फिर संजय लीला भंसाली की फिल्म में अपनी अदाकारी का जलवा दिखाएंगी. 'लव एंड वॉर' में दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा? हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आ सकती है. फिल्म में एक्ट्रेस का एक डांस नंबर होगा. हालांकि अभी तक इसपर प्रियंका और मेकर्स ने कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है. संजय लीला भंसाली की ये फिल्म रणबीर, आलिया और विक्की कौशल जैसी बड़ी स्टारकास्ट के साथ बनने वाली है. जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है.           View this post on Instagram                       A post shared by Priyanka (@priyankachopra) प्रियंका चोपड़ा का होगा डांस नंबर बता दें कि इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने भंसाली के लिए ‘राम-लीला’ में 'राम चाहे लीला' पर अपने जबरदस्त मूव्स दिखाए थे. ये गाना ब्लॉकबस्टर रहा था. आज भी फैंस इस गाने को काफी पसंद करते हैं. ऐसे में एक बार फिर अगर वो संजय की फिल्म में डांस का तड़का लगाएंगी तो ये फैंस के लिए ट्रीट से कम नहीं होगा. हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है, ये तो मेकर्स के स्टेटमेंट से ही पता चलेगा.           View this post on Instagram                       A post shared by Priyanka (@priyankachopra) पति संग विदेश में रहती हैं प्रियंका बता दें कि प्रियंका चोपड़ा साल 2015 में अमेरिका शिफ्ट हुई थी. इसके बाद से एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में सिर्फ दो फिल्मों में काम किया है. आखिरी बार वो द स्काई इज पिंक थी में नजर आई थी. ये फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी. प्रियंका ने अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी की है. दोनों एक बेटी के पेरेंट्स हैं. जिसका नाम कपल ने मालती मैरी जोनस रखा है. अक्सर दोनों बेटी संग प्यारी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं. ये भी पढ़ें - Friendship Day पर Rocky ने शेयर की वाइफ Hina Khan संग फनी तस्वीरें, कपल की क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस    

Aug 3, 2025 - 18:30
 0
6 साल बाद बॉलीवुड में वापसी करेंगी प्रियंका चोपड़ा, विक्की-आलिया की इस फिल्म में आएंगी नजर?

बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा अब हॉलीवुड में भी अपनी दमदार पहचान बना चुकी हैं. एक्ट्रेस आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आई थी. अब खबरें हैं कि प्रियंका 6 साल बाद बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं. एक्ट्रेस एक बार फिर संजय लीला भंसाली की फिल्म में अपनी अदाकारी का जलवा दिखाएंगी.

'लव एंड वॉर' में दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा?

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आ सकती है. फिल्म में एक्ट्रेस का एक डांस नंबर होगा. हालांकि अभी तक इसपर प्रियंका और मेकर्स ने कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है. संजय लीला भंसाली की ये फिल्म रणबीर, आलिया और विक्की कौशल जैसी बड़ी स्टारकास्ट के साथ बनने वाली है. जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा का होगा डांस नंबर

बता दें कि इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने भंसाली के लिए ‘राम-लीला’ में 'राम चाहे लीला' पर अपने जबरदस्त मूव्स दिखाए थे. ये गाना ब्लॉकबस्टर रहा था. आज भी फैंस इस गाने को काफी पसंद करते हैं. ऐसे में एक बार फिर अगर वो संजय की फिल्म में डांस का तड़का लगाएंगी तो ये फैंस के लिए ट्रीट से कम नहीं होगा. हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है, ये तो मेकर्स के स्टेटमेंट से ही पता चलेगा.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

पति संग विदेश में रहती हैं प्रियंका

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा साल 2015 में अमेरिका शिफ्ट हुई थी. इसके बाद से एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में सिर्फ दो फिल्मों में काम किया है. आखिरी बार वो द स्काई इज पिंक थी में नजर आई थी. ये फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी. प्रियंका ने अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी की है. दोनों एक बेटी के पेरेंट्स हैं. जिसका नाम कपल ने मालती मैरी जोनस रखा है. अक्सर दोनों बेटी संग प्यारी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं.

ये भी पढ़ें -

Friendship Day पर Rocky ने शेयर की वाइफ Hina Khan संग फनी तस्वीरें, कपल की क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस

 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow