50 की उम्र में भी जवां और डैशिंग दिखते हैं महेश बाबू, ग्लोइंग स्किन के लिए रोजाना करते हैं ये काम

साउथ के फिल्म स्टार्स की एक अच्छी खासी फैन फॉलोइंग अब हिंदी भाषी बेल्ट में भी तैयार हो चुकी है. साउथ फिल्म स्टार्स के स्टाइल, बेबाक अंदाज और लुक्स को लेकर लगातार फैन्स चर्चा करते हैं लेकिन एक स्टार एक्टर ऐसा भी है जो पचास साल की उम्र में भी यंग एक्टर्स के लिए चैलेंज बना हुआ है. बात कर रहे हैं एक्टर महेश बाबू की. उनकी फिटनेस और ग्लोइंग स्किन को लेकर लगातार बातें होती हैं. आज बताएंगे उनकी डैशिंग पर्सनैलिटी के पीछे राज क्या है. हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं महेश बाबू महेश बाबू इन दिनों अपनी फिल्म वाराणसी के लिए खासी चर्चा में हैं. 50 साल की उम्र का पड़ाव पार कर चुके महेश बाबू को देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाज नहीं लगा सकता. वाराणसी का फर्स्ट लुक जैसे ही रिलीज हुआ हर कोई उनकी ग्लोइंग स्किन और जवां अदाज का दीवाना सा हो गया.           View this post on Instagram                       A post shared by Mahesh Babu (@urstrulymahesh) क्या है महेश बाबू की ग्लोइंग स्किन का राज महेश बाबू अपनी फिटनेस को लेकर काफी कम बात करते हैं. लेकिन उनके फिटनेस ट्रेनर ने एक इंटरव्यू के दौरान उनके यंग बने रहने के राज खोल दिए थे. उनके ट्रेनर ने बताया कि महेश अपनी फिटनेस को लेकर बेहद अलर्ट रहते हैं. वो ना सिर्फ पूरे साल ट्रेनिंग करते हैं बल्कि हेल्दी लाइफस्टाइल भी फॉलो करते हैं. ट्रेनर ने बताया कि महेश हर दिन जिम जाते हैं और हर रोज 60 से लेकर 90 मिनट के सेशन में एक्सरसाइज करते हैं.           View this post on Instagram                       A post shared by Mahesh Babu (@urstrulymahesh) बेहद स्ट्रीक्ट है महेश का डाइट प्लान वर्कआउट को लेकर निरंतरता उन्हें फिट और हेल्दी बनाए रखती है. साथ ही ट्रेनर ने उनके हेल्थी मील प्लान का भी खुलासा किया था. ट्रेनर ने बताया कि महेश बाबू हर दिन पांच से छह मील्स लेते हैं. इसमें दो सप्लीमेंट शेक भी शामिल होते हैं. महेश के डाइट प्लान में भरपूर मात्रा में कार्ब्स, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स मिक्स किए जाते हैं. महेश कभी भी ओवरइटिंग नहीं करते. इसके लिए वो अपने फेवरेट डिश को भी स्किप कर देते हैं. ये भी पढ़ें -  गुजराती फिल्म ‘लालो कृष्णा सदा सहायते’ ने विक्की कौशल की ‘छावा’ को दी मात, तोड़ा ये बड़ा रिकॉर्ड    

Nov 22, 2025 - 22:30
 0
50 की उम्र में भी जवां और डैशिंग दिखते हैं महेश बाबू, ग्लोइंग स्किन के लिए रोजाना करते हैं ये काम

साउथ के फिल्म स्टार्स की एक अच्छी खासी फैन फॉलोइंग अब हिंदी भाषी बेल्ट में भी तैयार हो चुकी है. साउथ फिल्म स्टार्स के स्टाइल, बेबाक अंदाज और लुक्स को लेकर लगातार फैन्स चर्चा करते हैं लेकिन एक स्टार एक्टर ऐसा भी है जो पचास साल की उम्र में भी यंग एक्टर्स के लिए चैलेंज बना हुआ है. बात कर रहे हैं एक्टर महेश बाबू की. उनकी फिटनेस और ग्लोइंग स्किन को लेकर लगातार बातें होती हैं. आज बताएंगे उनकी डैशिंग पर्सनैलिटी के पीछे राज क्या है.

हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं महेश बाबू

महेश बाबू इन दिनों अपनी फिल्म वाराणसी के लिए खासी चर्चा में हैं. 50 साल की उम्र का पड़ाव पार कर चुके महेश बाबू को देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाज नहीं लगा सकता. वाराणसी का फर्स्ट लुक जैसे ही रिलीज हुआ हर कोई उनकी ग्लोइंग स्किन और जवां अदाज का दीवाना सा हो गया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mahesh Babu (@urstrulymahesh)

क्या है महेश बाबू की ग्लोइंग स्किन का राज

महेश बाबू अपनी फिटनेस को लेकर काफी कम बात करते हैं. लेकिन उनके फिटनेस ट्रेनर ने एक इंटरव्यू के दौरान उनके यंग बने रहने के राज खोल दिए थे. उनके ट्रेनर ने बताया कि महेश अपनी फिटनेस को लेकर बेहद अलर्ट रहते हैं. वो ना सिर्फ पूरे साल ट्रेनिंग करते हैं बल्कि हेल्दी लाइफस्टाइल भी फॉलो करते हैं. ट्रेनर ने बताया कि महेश हर दिन जिम जाते हैं और हर रोज 60 से लेकर 90 मिनट के सेशन में एक्सरसाइज करते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mahesh Babu (@urstrulymahesh)

बेहद स्ट्रीक्ट है महेश का डाइट प्लान

वर्कआउट को लेकर निरंतरता उन्हें फिट और हेल्दी बनाए रखती है. साथ ही ट्रेनर ने उनके हेल्थी मील प्लान का भी खुलासा किया था. ट्रेनर ने बताया कि महेश बाबू हर दिन पांच से छह मील्स लेते हैं. इसमें दो सप्लीमेंट शेक भी शामिल होते हैं. महेश के डाइट प्लान में भरपूर मात्रा में कार्ब्स, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स मिक्स किए जाते हैं. महेश कभी भी ओवरइटिंग नहीं करते. इसके लिए वो अपने फेवरेट डिश को भी स्किप कर देते हैं.

ये भी पढ़ें - 

गुजराती फिल्म ‘लालो कृष्णा सदा सहायते’ ने विक्की कौशल की ‘छावा’ को दी मात, तोड़ा ये बड़ा रिकॉर्ड

 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow