12 दिन अस्पताल, 12 दिन घर, धर्मेंद्र के आखिरी 24 दिन ऐसे बीते...
बॉलीवुड के सबसे बड़े चेहरों में से एक धर्मेंद्र 24 नवंबर को अपने फैंस और चाहने वालों को छोड़कर इस दुनिया से जा चुके हैं. धर्मेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल ले जाया गया था और फिर वहां से उन्हें छुट्टी देकर घर भी भेज दिया गया था. जिंदगी से एक योद्धा की तरह जंग लड़ते-लड़ते धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे. हालांकि, उनके हॉस्पिटल में एडमिट होने से लेकर अब तक उनकी बीमारी और निधन तक कई बार फैंस का दिल टूटा और कई बार तो उनके अपनों ने गुस्सा भी जाहिर किया. जानते हैं धर्मेंद्र के हॉस्पिटलाइज्ड होने से लेकर अबतक की पूरी टाइमलाइन. 31 अक्टूबर को हॉस्पिटल में एडमिट किए गए थे धर्मेंद्र सांस लेने में तकलीफ के चलते धर्मेंद्र को 31 अक्टूबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. इसके बाद 3 नवंबर को धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने हेल्थ अपडेट दिया. एयरपोर्ट में स्पॉट हुई एक्ट्रेस से पैपराजी ने धर्मेंद्र के हाल-चाल पूछे तो उन्होंने हाथ जोड़कर कहा- 'ठीक हैं.' 10 नवंबर इसके बाद 10 अक्टूबर को खबर आई कि धर्मेंद्र की हालत नाजुक होने की वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया. हालांकि, वेंटिलेटर से जुड़ी खबरें आने के बाद सनी देओल की टीम की ओर से इन्हें खारिज कर दिया गया. उनकी टीम की ओर से स्टेटमेंट दिया गया- 'हमेशा की तरह इस बार भी इस तरह की अफवाह फैलाई जा रही है, सर की हालत में सुधार हो रहा है. वो डॉक्टर्स की निगरानी में हैं. चिंता की कोई बात नहीं है.' इंडियन एक्सप्रेस ने भी सूत्रों के हवाले से इन खबरों को फेक बताते हुए लिखा कि धर्मेंद्र वेंटिलेटर पर नहीं हैं. सनी देओल और सलमान खान पहुंचे हॉस्पिटल, तो सहम गए फैंस इसके बाद 10 नवंबर का एक वीडियो सामने आया जब सनी देओल चेहरे पर हाथ रखकर उदासी भरे चेहरे के साथ पापा धर्मेंद्र से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे. उनके बेटे करणवीर और राजवीर भी साथ में थे. इसके बाद सलमान खान भी ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पहुंचे. सलमान और धर्मेंद्र का रिश्ता सबको पता है कि दोनों एक-दूसरे को कितना प्यार और रिस्पेक्ट करते थे. हालांकि, सलमान खान इस दौरान मीडिया पर गुस्सा होते भी नजर आए. वीडियो में वो इशारों से पैप्स पर गुस्सा जाहिर करते दिखे. View this post on Instagram A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) हेमा मालिनी ने की फैंस से अपील 10 नवंबर को ही हेमा मालिनी ने एक पोस्ट डालकर फैंस से अपील की और बताया कि धर्मेंद्र जी ठीक हैं. उन्होंने फैंस का धन्यवाद किया और कहा कि आप सबसे प्रार्थना है कि उनके जल्द ठीक होने की कामना करें. View this post on Instagram A post shared by Dream Girl Hema Malini (@dreamgirlhemamalini) 11 नवंबर 11 नवंबर को कई परेशान करने वाली खबरें आईं. जितेंद्र के लड़खड़ाकर गिरने के वीडियो से लेकर प्रेम चोपड़ा के हॉस्पिटलाइज्ड होने तक. धर्मेंद्र पहले से ही हॉस्पिटल में थे. ऐसे में अफवाहें भी उड़नी शुरू हो गईं. मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक में फेक खबर फैलनी लगी कि धर्मेंद्र का निधन हो गया है. इन खबरों पर परिवार वालों का गुस्सा फूट पड़ा. हेमा मालिनी मौत की खबरों में भड़की, बेटे सनी देओल और ईशा भी हुईं नाराज ईशा देओल ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक बयान जारी किया था. उन्होंने लिखा था, "मीडिया झूठी खबरें फैला रही है. मेरे पिता स्थिर हैं और ठीक हो रहे हैं, हम सभी से प्रार्थना करते हैं कि हमारे परिवार को प्राइवेसी दें. पापा के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद." धर्मेंद्र की मौत की फेक खबरों के आने के बाद हेमा मालिनी का गुस्सा सोशल मीडिया पर फूटा. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'जो हो रहा है वह अक्षम्य है! जिम्मेदार चैनल एक ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का असर दिखा रहा है और ठीक हो रहा है? यह बेहद अपमानजनक और गैर-जिम्मेदाराना है. प्लीज परिवार और उनकी प्राइवेसी की जरूरत का पूरा सम्मान करें."' What is happening is unforgivable! How can responsible channels spread false news about a person who is responding to treatment and is recovering? This is being extremely disrespectful and irresponsible. Please give due respect to the family and its need for privacy. — Hema Malini (@dreamgirlhema) November 11, 2025 सनी देओल का तो गुस्से से भरा वीडियो सामने आया. उन्होंने मीडिया कर्मियों से गुस्से में बोला, ' 'आप लोगों को शर्म आनी चाहिए. आपके घर में मां-बाप हैं. आपके बच्चे हैं. और आप यहां ऐसे बस वीडियो लिए जा रहे हो. शर्म नहीं आती.' मुंबई, महाराष्ट्र: अभिनेता सनी देओल अपने बंगले से बाहर निकलकर पत्रकारों से हाथ जोड़कर अपनी नाराजगी जाहिर की। pic.twitter.com/YurtyQGFL1 — IANS Hindi (@IANSKhabar) November 13, 2025 12 नवंबर 12 नवंबर का दिन वो दिन था जब परिवार और घरवालों की सांस में सांस आई. इसी दिन धर्मेंद्र को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया. धर्मेंद्र को इसी दिन सुबह साढ़े सात बजे एंबुलेस में हॉस्पिटल से घर ले जाया गया. पूरा सोशल मीडिया धर्मेंद्र को लेकर फैंस की चिंता और उनकी खुशी से भर गया. परिवार ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर कहा, 'धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वे घर पर ही अपनी रिकवरी जारी रखेंगे'. साथ ही, किसी भी अटकलबाजी से दूर रहने के लिए भी रिक्वेस्ट किया. देओल फैमिली धर्मेंद्र को घर क्
बॉलीवुड के सबसे बड़े चेहरों में से एक धर्मेंद्र 24 नवंबर को अपने फैंस और चाहने वालों को छोड़कर इस दुनिया से जा चुके हैं. धर्मेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल ले जाया गया था और फिर वहां से उन्हें छुट्टी देकर घर भी भेज दिया गया था.
जिंदगी से एक योद्धा की तरह जंग लड़ते-लड़ते धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे. हालांकि, उनके हॉस्पिटल में एडमिट होने से लेकर अब तक उनकी बीमारी और निधन तक कई बार फैंस का दिल टूटा और कई बार तो उनके अपनों ने गुस्सा भी जाहिर किया. जानते हैं धर्मेंद्र के हॉस्पिटलाइज्ड होने से लेकर अबतक की पूरी टाइमलाइन.
31 अक्टूबर को हॉस्पिटल में एडमिट किए गए थे धर्मेंद्र
सांस लेने में तकलीफ के चलते धर्मेंद्र को 31 अक्टूबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. इसके बाद 3 नवंबर को धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने हेल्थ अपडेट दिया.
एयरपोर्ट में स्पॉट हुई एक्ट्रेस से पैपराजी ने धर्मेंद्र के हाल-चाल पूछे तो उन्होंने हाथ जोड़कर कहा- 'ठीक हैं.'
10 नवंबर
इसके बाद 10 अक्टूबर को खबर आई कि धर्मेंद्र की हालत नाजुक होने की वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया. हालांकि, वेंटिलेटर से जुड़ी खबरें आने के बाद सनी देओल की टीम की ओर से इन्हें खारिज कर दिया गया.
उनकी टीम की ओर से स्टेटमेंट दिया गया- 'हमेशा की तरह इस बार भी इस तरह की अफवाह फैलाई जा रही है, सर की हालत में सुधार हो रहा है. वो डॉक्टर्स की निगरानी में हैं. चिंता की कोई बात नहीं है.'
इंडियन एक्सप्रेस ने भी सूत्रों के हवाले से इन खबरों को फेक बताते हुए लिखा कि धर्मेंद्र वेंटिलेटर पर नहीं हैं.
सनी देओल और सलमान खान पहुंचे हॉस्पिटल, तो सहम गए फैंस
इसके बाद 10 नवंबर का एक वीडियो सामने आया जब सनी देओल चेहरे पर हाथ रखकर उदासी भरे चेहरे के साथ पापा धर्मेंद्र से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे. उनके बेटे करणवीर और राजवीर भी साथ में थे.
इसके बाद सलमान खान भी ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पहुंचे. सलमान और धर्मेंद्र का रिश्ता सबको पता है कि दोनों एक-दूसरे को कितना प्यार और रिस्पेक्ट करते थे. हालांकि, सलमान खान इस दौरान मीडिया पर गुस्सा होते भी नजर आए. वीडियो में वो इशारों से पैप्स पर गुस्सा जाहिर करते दिखे.
View this post on Instagram
हेमा मालिनी ने की फैंस से अपील
10 नवंबर को ही हेमा मालिनी ने एक पोस्ट डालकर फैंस से अपील की और बताया कि धर्मेंद्र जी ठीक हैं. उन्होंने फैंस का धन्यवाद किया और कहा कि आप सबसे प्रार्थना है कि उनके जल्द ठीक होने की कामना करें.
View this post on Instagram
11 नवंबर
11 नवंबर को कई परेशान करने वाली खबरें आईं. जितेंद्र के लड़खड़ाकर गिरने के वीडियो से लेकर प्रेम चोपड़ा के हॉस्पिटलाइज्ड होने तक. धर्मेंद्र पहले से ही हॉस्पिटल में थे. ऐसे में अफवाहें भी उड़नी शुरू हो गईं. मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक में फेक खबर फैलनी लगी कि धर्मेंद्र का निधन हो गया है. इन खबरों पर परिवार वालों का गुस्सा फूट पड़ा.
हेमा मालिनी मौत की खबरों में भड़की, बेटे सनी देओल और ईशा भी हुईं नाराज
ईशा देओल ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक बयान जारी किया था. उन्होंने लिखा था, "मीडिया झूठी खबरें फैला रही है. मेरे पिता स्थिर हैं और ठीक हो रहे हैं, हम सभी से प्रार्थना करते हैं कि हमारे परिवार को प्राइवेसी दें. पापा के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद."
धर्मेंद्र की मौत की फेक खबरों के आने के बाद हेमा मालिनी का गुस्सा सोशल मीडिया पर फूटा. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'जो हो रहा है वह अक्षम्य है! जिम्मेदार चैनल एक ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का असर दिखा रहा है और ठीक हो रहा है? यह बेहद अपमानजनक और गैर-जिम्मेदाराना है. प्लीज परिवार और उनकी प्राइवेसी की जरूरत का पूरा सम्मान करें."'
What is happening is unforgivable! How can responsible channels spread false news about a person who is responding to treatment and is recovering? This is being extremely disrespectful and irresponsible. Please give due respect to the family and its need for privacy. — Hema Malini (@dreamgirlhema) November 11, 2025
सनी देओल का तो गुस्से से भरा वीडियो सामने आया. उन्होंने मीडिया कर्मियों से गुस्से में बोला, ' 'आप लोगों को शर्म आनी चाहिए. आपके घर में मां-बाप हैं. आपके बच्चे हैं. और आप यहां ऐसे बस वीडियो लिए जा रहे हो. शर्म नहीं आती.'
मुंबई, महाराष्ट्र: अभिनेता सनी देओल अपने बंगले से बाहर निकलकर पत्रकारों से हाथ जोड़कर अपनी नाराजगी जाहिर की। pic.twitter.com/YurtyQGFL1 — IANS Hindi (@IANSKhabar) November 13, 2025
12 नवंबर
12 नवंबर का दिन वो दिन था जब परिवार और घरवालों की सांस में सांस आई. इसी दिन धर्मेंद्र को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया. धर्मेंद्र को इसी दिन सुबह साढ़े सात बजे एंबुलेस में हॉस्पिटल से घर ले जाया गया. पूरा सोशल मीडिया धर्मेंद्र को लेकर फैंस की चिंता और उनकी खुशी से भर गया.
परिवार ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर कहा, 'धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वे घर पर ही अपनी रिकवरी जारी रखेंगे'. साथ ही, किसी भी अटकलबाजी से दूर रहने के लिए भी रिक्वेस्ट किया.
देओल फैमिली धर्मेंद्र को घर क्यों ले गई?
डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया- 'साफ तौर पर, किसी कारण से दोनों भाई और उनकी मां प्रकाश चाहती थीं कि धर्मेंद्र वहां वापस आएं जहां वो बिलॉन्ग करते हैं. और वहां रहें जहां उन्होंने अपनी जिंदगी का ज्यादातर हिस्सा बिताया है. मैं इस मुश्किल की घड़ी में देओल्स के साथ खड़ा हूं. ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि धरम जी का स्वास्थ्य जल्द ही ठीक हो जाए.'
अमिताभ बच्चन ने जताई झूठी खबर पर नाराजगी, सलमान हुए भावुक
अमिताभ बच्चन ने एक क्रिप्टिक पोस्ट कर लिखा, 'नो एथिक्स'. उनका ये क्रिप्टिक पोस्ट आने के बाद फैंस कयास लगाने लगे कि ये पोस्ट धर्मेंद्र के निधन की झूठी खबर पर किया गया है.
कतर में एक फ्रेस कॉन्फ्रेंस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो में सलमान खान एक्टर धर्मंद्र को लेकर बात करते दिखे. जब उनसे पूछा गया कि वो किसे इंस्पिरेशन मानते हैं तो सलमान ने कहा, "मेरे आने से पहले एक ही शख्स थे, वो हैं धरम जी..वह मेरे पिता हैं, बस यही सच है. मैं उनसे बहुत ज्यादा प्यार करता हूं और उम्मीद करता हूं कि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाए.."
17 नंवबर
बॉलीवुड एक्टर और धर्मेंद्र के दोस्त शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी पूनम संग धर्मेंद्र के घर उनकी खैरियत पूछने पहुंचे और इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कीं.
Along with my 'bestest half' @PoonamSinha went to meet, greet & God Bless, our very dear family friend, one of the finest human beings, star/actress, par excellence, artist of the highest calibre, an able Parliamentarian @dreamgirlhema
Our prayers are with them all & we inquired… pic.twitter.com/yc0pfHkpT2 — Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) November 17, 2025
इसके बाद 20 नवंबर को धर्मेंद्र के रिकवर होने की अच्छी खबर भी आई. लेकिन फिर आया 24 नवंबर जब धर्मेंद्र इस दुनिया को छोड़कर हमेशा-हमेशा के लिए चले गए.
किन बीमारियों से जूझ रहे थे धर्मेंद्र
धर्मेंद्र को सामान्य चेकअप के लिए शुरुआत में अस्पताल ले जाया गया था जहां उन्हें करीब 12 दिनों तक एडमिट रखा गया. उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. 89 साल के धर्मेंद्र के लंग्स और हार्ट पहले जैसे स्ट्रॉन्ग नहीं रह गए थे.
जरा सी थकान और ऑक्सीजन की कमी पर सांस फूलने की समस्या हो रही थी. धर्मेंद्र को ये समस्या बार-बार होने लगी थी. उनकी ये बीमारियां उम्र संबंधी थीं. धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान भूमि में किया गया है. बड़े बेटे सनी देओल ने मुखाग्नि दी है. धर्मेंद्र अपनी जिंदगी के आखिरी 24 दिनों में अपने परिवार वालों के साथ हमेशा रहे. उनका परिवार उनके साथ परछाई की तरह साथ चलता दिखा.
What's Your Reaction?