‘हूँ मैं सुपरस्टार टीवी का…’तान्या औ फ़रहाना ने उड़ाया मजाक तो बोले गौरव खन्ना

'बिग बॉस 19' में कंटेस्टेंट्स का गेम दिन प्रतिदिन मजेदार होता जा रहा है. अब गौरव खन्ना ने भी अपना असली अंदाज दिखाना शुरू कर दिया है. शो के पहले दिन से ही फैंस को इस बाता का इंतजार था कि गौरव कब 'बिग बॉस' के घर में खुलकर बोलना शुरू करेंगे. अब वो समय आ चुका है. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि लेटेस्ट प्रोमो में गौरव को काफी गुस्से में देखा जा रहा है. जी हां, नए प्रोमो में गौरव एकदम ज्वालामुखी की तरह फूटते हुए दिखाई दे रहे हैं. गौरव ने अब ठान लिया है कि अगर उनसे कोई पंगा लेगा तो वो उसे छोड़ेंगे नहीं. गौरव खन्ना का बनाया मजाक बता दें 'बिग बॉस 19' के घर में कैप्टेंसी टास्क चल रहा था. इस दौरान गौरव खन्ना को अमाल मलिक ने हरा दिया. हारने के बाद गौरव खन्ना काफी दुखी दिखाई दिए. इसी बीच बिग बॉस के मेकर्स ने नया प्रोमो शेयर किया है जिसमें तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट मिलकर नेशनल टीवी पर गौरव खन्ना का मजाक बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं.           View this post on Instagram                       A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality) प्रोमो में देखने को मिल रहा है कि दोनों डांस कर रही हैं और कह रही हैं कि अब गौरव खन्ना का क्या होगा. तान्या कहती हैं कि शहबाज तुमने गौरव खन्ना के संग अच्छा नहीं किया. अब जीके क्या करेगा. तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट की हरकतों को देख गौरव खन्ना का गुस्सा फूट जाएगा. फरहाना ने कसा तंज गुस्से में फरहाना और तान्या से गौरव कहते हैं कि चाहे कितनी भी ताली बजा लो वो इस शो में रहेंगे. गौरव कहते हैं जी के यहीं रहेगा और तू भी ये देखेगी. फरहाना इस बात को सुन बोलती हैं औप कौन हो..गौरव खन्ना इसके जवाब में कहते हैं, तुझे अब मैं टीवी की ताकत दिखाता हूं. उसके बाद फिर से फरहाना बोलती हैं कि टीवी के सुपरस्टार के साथ क्या हो गया. गौरव उसके जवाब में कहते हैं,'मैं हूं सुपरस्टार टीवी का और 'बिग बॉस' का..ये सुनते ही फरहाना गौरव को डरपोक कहती हैं. गौरव खन्ना उसके बाद कहते हैं कि तू फिनाले में मेरे लिए ताली बजाने वाली है. याद रखना ये बात..तू पहचानी जाएगी कि गौरव खन्ना के सीजन में आई थी. ये भी पढ़ें:-Anupama Spoiler: अनुपमा की बेटी को मिलेगा अब तक का सबसे बड़ा धोखा, माही और गौतम की शादी बनेगी परिवार की बर्बादी  

Nov 6, 2025 - 11:30
 0
‘हूँ मैं सुपरस्टार टीवी का…’तान्या औ फ़रहाना ने उड़ाया मजाक तो बोले गौरव खन्ना

'बिग बॉस 19' में कंटेस्टेंट्स का गेम दिन प्रतिदिन मजेदार होता जा रहा है. अब गौरव खन्ना ने भी अपना असली अंदाज दिखाना शुरू कर दिया है. शो के पहले दिन से ही फैंस को इस बाता का इंतजार था कि गौरव कब 'बिग बॉस' के घर में खुलकर बोलना शुरू करेंगे.

अब वो समय आ चुका है. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि लेटेस्ट प्रोमो में गौरव को काफी गुस्से में देखा जा रहा है. जी हां, नए प्रोमो में गौरव एकदम ज्वालामुखी की तरह फूटते हुए दिखाई दे रहे हैं. गौरव ने अब ठान लिया है कि अगर उनसे कोई पंगा लेगा तो वो उसे छोड़ेंगे नहीं.

गौरव खन्ना का बनाया मजाक

बता दें 'बिग बॉस 19' के घर में कैप्टेंसी टास्क चल रहा था. इस दौरान गौरव खन्ना को अमाल मलिक ने हरा दिया. हारने के बाद गौरव खन्ना काफी दुखी दिखाई दिए. इसी बीच बिग बॉस के मेकर्स ने नया प्रोमो शेयर किया है जिसमें तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट मिलकर नेशनल टीवी पर गौरव खन्ना का मजाक बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

प्रोमो में देखने को मिल रहा है कि दोनों डांस कर रही हैं और कह रही हैं कि अब गौरव खन्ना का क्या होगा. तान्या कहती हैं कि शहबाज तुमने गौरव खन्ना के संग अच्छा नहीं किया. अब जीके क्या करेगा. तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट की हरकतों को देख गौरव खन्ना का गुस्सा फूट जाएगा.

फरहाना ने कसा तंज

गुस्से में फरहाना और तान्या से गौरव कहते हैं कि चाहे कितनी भी ताली बजा लो वो इस शो में रहेंगे. गौरव कहते हैं जी के यहीं रहेगा और तू भी ये देखेगी. फरहाना इस बात को सुन बोलती हैं औप कौन हो..गौरव खन्ना इसके जवाब में कहते हैं, तुझे अब मैं टीवी की ताकत दिखाता हूं. उसके बाद फिर से फरहाना बोलती हैं कि टीवी के सुपरस्टार के साथ क्या हो गया.

गौरव उसके जवाब में कहते हैं,'मैं हूं सुपरस्टार टीवी का और 'बिग बॉस' का..ये सुनते ही फरहाना गौरव को डरपोक कहती हैं. गौरव खन्ना उसके बाद कहते हैं कि तू फिनाले में मेरे लिए ताली बजाने वाली है. याद रखना ये बात..तू पहचानी जाएगी कि गौरव खन्ना के सीजन में आई थी.

ये भी पढ़ें:-Anupama Spoiler: अनुपमा की बेटी को मिलेगा अब तक का सबसे बड़ा धोखा, माही और गौतम की शादी बनेगी परिवार की बर्बादी

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow