हिना खान के पति रॉकी बनेंगे हीरो? पति पत्नी और पंगा कंटेस्टेंट ने किया रिएक्ट
हिना खान और रॉकी जायसवाल अब टीवी के सबसे पसंद किए जाने वाले कपल्स में शामिल हो चुके हैं. शादी से पहले रॉकी पर्दे के पीछे काम करते थे, लेकिन अब शादी के बाद कैमरे पर भी नजर आने लगे हैं. अपने पहले साथ में किए गए रियलिटी शो ‘पति, पत्नी और पंगा’ में दोनों की केमिस्ट्री को फैन्स ने खूब सराहा. शो का फिनाले करीब है. पति, पत्नी और पंगा खत्म होने से पहले रॉकी से पूछा गया कि क्या वो हीरो बनेंगे? इस सवाल का उन्होंने काफी दिलचस्प जवाब दिया. फिलहाल हीरो बनने का कोई प्लान नहींटेली टॉक के इंटरव्यू में हीरो बनने के सवाल पर रॉकी ने कहा कि फिलहाल उन्होंने ऐसा कोई प्लान नहीं बनाया है. उन्होंने बताया कि अगर कभी उन्हें किसी प्रोजेक्ट में काम करने का मौका मिला और उन्हें लगे कि वे उसे सही तरीके से निभा सकते हैं, तो जरूर करेंगे. रॉकी ने ये भी कहा कि ये रियलिटी शो है. यहां मैं जो हूं, वो खुद हूं. लेकिन अगर किसी शो में एक्ट करना होगा, तो वो नहीं हो पाएगा. हम सभी जानते हैं कि एक एक्टर को कमिटमेंट देनी पड़ती है. अच्छे प्रोजेक्ट में जरूर करेंगे कामरॉकी ने आगे बताया कि उनका एक्टिंग में कोई इरादा नहीं है और वे खुद को सेलिब्रिटी नहीं मानते, बस शादी के जरिए सेलिब्रिटी लाइफ का हिस्सा बने हैं. उन्होंने कहा कि 'पति, पत्नी और पंगा' का अनुभव मजेदार था और आगे भी अगर कुछ ऐसा आए तो करेंगे, लेकिन एक्टिंग करना उनकी प्लान नहीं है. रॉकी ने कहा कि उन्हें इस इंडस्ट्री में अभी और बहुत कुछ करना है, लेकिन फिलहाल वो सब शेयर नहीं कर सकते. उन्होंने ये भी जोड़ा कि अगर हिना के साथ कोई अच्छा प्रोजेक्ट आए, तो वह जरूर करेंगे. View this post on Instagram A post shared by ???????????????? ???????????????? (@realhinakhan) ‘पति, पत्नी और पंगा’ का फिनालेबता दें कि 16 नवंबर को 'पति, पत्नी और पंगा' का फिनाले होने वाला है और इसे 'लाफ्टर शेफ सीजन 3' से रिप्लेस किया जाएगा. पहले कैमरे के पीछे काम करने वाले रॉकी ने अब शो में आकर फैन्स का दिल जीत लिया.
हिना खान और रॉकी जायसवाल अब टीवी के सबसे पसंद किए जाने वाले कपल्स में शामिल हो चुके हैं. शादी से पहले रॉकी पर्दे के पीछे काम करते थे, लेकिन अब शादी के बाद कैमरे पर भी नजर आने लगे हैं. अपने पहले साथ में किए गए रियलिटी शो ‘पति, पत्नी और पंगा’ में दोनों की केमिस्ट्री को फैन्स ने खूब सराहा.
शो का फिनाले करीब है. पति, पत्नी और पंगा खत्म होने से पहले रॉकी से पूछा गया कि क्या वो हीरो बनेंगे? इस सवाल का उन्होंने काफी दिलचस्प जवाब दिया.
फिलहाल हीरो बनने का कोई प्लान नहीं
टेली टॉक के इंटरव्यू में हीरो बनने के सवाल पर रॉकी ने कहा कि फिलहाल उन्होंने ऐसा कोई प्लान नहीं बनाया है. उन्होंने बताया कि अगर कभी उन्हें किसी प्रोजेक्ट में काम करने का मौका मिला और उन्हें लगे कि वे उसे सही तरीके से निभा सकते हैं, तो जरूर करेंगे. रॉकी ने ये भी कहा कि ये रियलिटी शो है. यहां मैं जो हूं, वो खुद हूं. लेकिन अगर किसी शो में एक्ट करना होगा, तो वो नहीं हो पाएगा. हम सभी जानते हैं कि एक एक्टर को कमिटमेंट देनी पड़ती है.
अच्छे प्रोजेक्ट में जरूर करेंगे काम
रॉकी ने आगे बताया कि उनका एक्टिंग में कोई इरादा नहीं है और वे खुद को सेलिब्रिटी नहीं मानते, बस शादी के जरिए सेलिब्रिटी लाइफ का हिस्सा बने हैं. उन्होंने कहा कि 'पति, पत्नी और पंगा' का अनुभव मजेदार था और आगे भी अगर कुछ ऐसा आए तो करेंगे, लेकिन एक्टिंग करना उनकी प्लान नहीं है. रॉकी ने कहा कि उन्हें इस इंडस्ट्री में अभी और बहुत कुछ करना है, लेकिन फिलहाल वो सब शेयर नहीं कर सकते. उन्होंने ये भी जोड़ा कि अगर हिना के साथ कोई अच्छा प्रोजेक्ट आए, तो वह जरूर करेंगे.
View this post on Instagram
‘पति, पत्नी और पंगा’ का फिनाले
बता दें कि 16 नवंबर को 'पति, पत्नी और पंगा' का फिनाले होने वाला है और इसे 'लाफ्टर शेफ सीजन 3' से रिप्लेस किया जाएगा. पहले कैमरे के पीछे काम करने वाले रॉकी ने अब शो में आकर फैन्स का दिल जीत लिया.
What's Your Reaction?