'वो मुझे पैसे नहीं देते, चमचे उनके कान भर देते हैं', पति गोविंदा पर फिर भड़कीं सुनीता आहूजा
बॉलीवुड स्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा पिछले काफी दिनों से अपनी शादी और तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इसी बीच सुनीता ने अपने पति गोविंदा को लेकर एक और बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा वो धार्मिक चीजों पर लाखों रुपए खर्च कर देते हैं. लेकिन मुझे आर्थिक मदद देने से इनकार कर देते हैं. गोविंदा की मंडली बिल्कुल अच्छी नहीं है - सुनीता दरअसल सुनीता आहूजा हाल ही में टीवी एक्टर और ‘बिग बॉस 13’ फेम पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में पहुंची थी. जहां उन्होंने पहले तो पति गोविंदा को लेकर काफी चिंता जाहिर की. उन्होंने कहा, "चीची को अपना वज़न कम करना होगा, उनकी स्किन भी खराब हो गई है. उसे अपना ख्याल रखना चाहिए, यही मेरी इच्छा है. उसने हाल ही में कहा था कि मैं तीन फ़िल्में बना रहा हूं, लेकिन मुझे लगता है कि उसकी समस्या ये है कि उसे अच्छी टीम नहीं मिली. उसकी मंडली मूर्ख लेखक हैं. वो उसे सलाह भी अच्छी नहीं देते.” View this post on Instagram A post shared by Paras S Chhabra (@abraakaadabrashow) चमचे गोविंदा के कान भरते हैं - सुनीता आहूजा एक्टर की वाइफ ने आगे कहा, “उसके लोग मुझे पसंद नहीं करते क्योंकि मैं सच बोलती हूं.. मेरे बारे में सब उसके कान भरते रहते हैं, और वो सबकी बात मान लेता है. मेरी एक इच्छा है कि मैं एक वृद्धाश्रम और जानवरों के लिए एक आश्रय स्थल बनाऊं. मैं ये काम अपने पैसों से करूंगी. मैं गोविंदा से एक रुपया भी नहीं लूंगी क्योंकि वो मुझे नहीं, बल्कि अपने चमचों को पैसे देते हैं, वो पूजा में लाखों खर्च कर सकते हैं.." View this post on Instagram A post shared by Ssunita (@officialsunitaahuja) कब हुई थी गोवंदा और सुनीता की शादी? बता दें कि गोविंदा और सुनीता आहूजा 11 मार्च, 1987 को गुपचुप तरीके से शादी की थी. दोनों ने अपनी शादी बेटी टीना के जन्म तक सीक्रेट रखी थी. कपल की बेटी टीना आहूजा ने पिता की तरह फिल्मों में कदम रखा, लेकिन ज्यादा सफल नहीं हो पाई. अब एक्टर का बेटा यशवर्धन आहूजा बॉलीवुड में कदम रखने की तैयारी कर रहा है. ये भी पढ़ें - कौन थे बांसुरी वादक दीपक सरमा? 57 साल की उम्र में लीवर की बीमारी से हुआ निधन
बॉलीवुड स्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा पिछले काफी दिनों से अपनी शादी और तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इसी बीच सुनीता ने अपने पति गोविंदा को लेकर एक और बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा वो धार्मिक चीजों पर लाखों रुपए खर्च कर देते हैं. लेकिन मुझे आर्थिक मदद देने से इनकार कर देते हैं.
गोविंदा की मंडली बिल्कुल अच्छी नहीं है - सुनीता
दरअसल सुनीता आहूजा हाल ही में टीवी एक्टर और ‘बिग बॉस 13’ फेम पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में पहुंची थी. जहां उन्होंने पहले तो पति गोविंदा को लेकर काफी चिंता जाहिर की. उन्होंने कहा, "चीची को अपना वज़न कम करना होगा, उनकी स्किन भी खराब हो गई है. उसे अपना ख्याल रखना चाहिए, यही मेरी इच्छा है. उसने हाल ही में कहा था कि मैं तीन फ़िल्में बना रहा हूं, लेकिन मुझे लगता है कि उसकी समस्या ये है कि उसे अच्छी टीम नहीं मिली. उसकी मंडली मूर्ख लेखक हैं. वो उसे सलाह भी अच्छी नहीं देते.”
View this post on Instagram
चमचे गोविंदा के कान भरते हैं - सुनीता आहूजा
एक्टर की वाइफ ने आगे कहा, “उसके लोग मुझे पसंद नहीं करते क्योंकि मैं सच बोलती हूं.. मेरे बारे में सब उसके कान भरते रहते हैं, और वो सबकी बात मान लेता है. मेरी एक इच्छा है कि मैं एक वृद्धाश्रम और जानवरों के लिए एक आश्रय स्थल बनाऊं. मैं ये काम अपने पैसों से करूंगी. मैं गोविंदा से एक रुपया भी नहीं लूंगी क्योंकि वो मुझे नहीं, बल्कि अपने चमचों को पैसे देते हैं, वो पूजा में लाखों खर्च कर सकते हैं.."
View this post on Instagram
कब हुई थी गोवंदा और सुनीता की शादी?
बता दें कि गोविंदा और सुनीता आहूजा 11 मार्च, 1987 को गुपचुप तरीके से शादी की थी. दोनों ने अपनी शादी बेटी टीना के जन्म तक सीक्रेट रखी थी. कपल की बेटी टीना आहूजा ने पिता की तरह फिल्मों में कदम रखा, लेकिन ज्यादा सफल नहीं हो पाई. अब एक्टर का बेटा यशवर्धन आहूजा बॉलीवुड में कदम रखने की तैयारी कर रहा है.
ये भी पढ़ें -
कौन थे बांसुरी वादक दीपक सरमा? 57 साल की उम्र में लीवर की बीमारी से हुआ निधन
What's Your Reaction?