'लोकाह चैप्टर 1 चंद्रा' ने दुनियाभर में रचा इतिहास, 'एल2 एम्पुरान' को दी मात, बना लिया ये बड़ा रिकॉर्ड
मलयालम एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन की फिल्म 'लोकाह: चैप्टर 1 - चंद्रा' ने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाई है. और अपनी रिलीज़ के 26 दिनों के बाद भी इस फिल्म की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है और ये करोड़ों में ही कारोबार कर रही है. वहीं मलयालम सिनेमा की पहली महिला सुपरहीरो फिल्म ने अह अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है.य लोकाह: चैप्टर 1 - चंद्रा ने वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई? लोकाह: चैप्टर 1 - चंद्रा ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है. इस फिल्म ने रिलीज के तीन हफ्तों में खूब कमाई की और अब ये चौथे हफ्ते में पहुंच चुकी है और ये अब भी देश और दुनिया में धमाकेदार कमाई कर रही है. अपनी रिलीज़ के 26 दिनों में, इस फिल्म ने दुनिया भर में 271 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया है. इसके साथ ही, 'लोकाह: चैप्टर 1 - चंद्रा' ने सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म 'एल2: एम्पुरान' के 266 करोड़ रुपये के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. वहीं अब कल्याणी प्रियदर्शन की फिल्म सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बन गई है। सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली मलयालम फ़िल्में लोकाह: चैप्टर 1 - चंद्रा - 271 करोड़ रुपये से ज्यादा L2: एम्पुरान - 266 करोड़ रुपये मंजुम्मेल बॉयज़ - 242 करोड़ रुपये थुदारुम - 234 करोड़ रुपये केरल में 100 करोड़ रुपये कमाने वाली दूसरी फ़िल्म बनी लोकाहइतना ही नहीं, लोकाह: चैप्टर 1 - चंद्रा ने सिर्फ़ केरल में ही सौ करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई कर ली है. यानी देश की अन्य भाषाओं को छोड़कर, फ़िल्म ने सिर्फ़ मलयालम में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है. यह अपने आप में फ़िल्म के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. लोकाह: चैप्टर 1 - चंद्रा का केरल में कलेक्शन पहला हफ़्ता – 42.45 करोड़ रुपये दूसरा हफ़्ता – 35.9 करोड़ रुपये तीसरा हफ़्ता - 21.00 करोड़ रुपये वहीं चौथे हफ्ते में पहुंचने के बाद इसने चौथे फ्राइडे मलयालम में 1.5 करोड़, चौथे शनिवार 2.65 करोड़ और चौथे रविवार 3.4 करोड़ का कलेक्शन किया. वही सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक चौथे मंडे यानी 26वें दिन इसने सभी भाषाओं में 1.20 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ लोकाह: चैप्टर 1 – चंद्रा की सभी भाषाओं में कुल कमाई 139.05 करोड़ रुपये हो गई है. लोकाह के निर्माता दुलकर सलमान हैं'लोकाह: चैप्टर 1 - चंद्रा' का निर्देशन डोमिनिक अरुण ने किया है। यह फिल्म अभिनेता दुलकर सलमान के प्रोडक्शन हाउस वेफेयरर फिल्म्स द्वारा निर्मित है। फिल्म में कल्याणी प्रियदर्शन और नसलेन के गफूर मुख्य भूमिकाओं में हैं।
मलयालम एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन की फिल्म 'लोकाह: चैप्टर 1 - चंद्रा' ने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाई है. और अपनी रिलीज़ के 26 दिनों के बाद भी इस फिल्म की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है और ये करोड़ों में ही कारोबार कर रही है. वहीं मलयालम सिनेमा की पहली महिला सुपरहीरो फिल्म ने अह अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है.य
लोकाह: चैप्टर 1 - चंद्रा ने वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई?
लोकाह: चैप्टर 1 - चंद्रा ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है. इस फिल्म ने रिलीज के तीन हफ्तों में खूब कमाई की और अब ये चौथे हफ्ते में पहुंच चुकी है और ये अब भी देश और दुनिया में धमाकेदार कमाई कर रही है. अपनी रिलीज़ के 26 दिनों में, इस फिल्म ने दुनिया भर में 271 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया है. इसके साथ ही, 'लोकाह: चैप्टर 1 - चंद्रा' ने सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म 'एल2: एम्पुरान' के 266 करोड़ रुपये के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. वहीं अब कल्याणी प्रियदर्शन की फिल्म सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बन गई है।
सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली मलयालम फ़िल्में
- लोकाह: चैप्टर 1 - चंद्रा - 271 करोड़ रुपये से ज्यादा
- L2: एम्पुरान - 266 करोड़ रुपये
- मंजुम्मेल बॉयज़ - 242 करोड़ रुपये
- थुदारुम - 234 करोड़ रुपये
केरल में 100 करोड़ रुपये कमाने वाली दूसरी फ़िल्म बनी लोकाह
इतना ही नहीं, लोकाह: चैप्टर 1 - चंद्रा ने सिर्फ़ केरल में ही सौ करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई कर ली है. यानी देश की अन्य भाषाओं को छोड़कर, फ़िल्म ने सिर्फ़ मलयालम में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है. यह अपने आप में फ़िल्म के लिए एक बड़ी उपलब्धि है.
- लोकाह: चैप्टर 1 - चंद्रा का केरल में कलेक्शन
- पहला हफ़्ता – 42.45 करोड़ रुपये
- दूसरा हफ़्ता – 35.9 करोड़ रुपये
- तीसरा हफ़्ता - 21.00 करोड़ रुपये
- वहीं चौथे हफ्ते में पहुंचने के बाद इसने चौथे फ्राइडे मलयालम में 1.5 करोड़, चौथे शनिवार 2.65 करोड़ और चौथे रविवार 3.4 करोड़ का कलेक्शन किया.
- वही सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक चौथे मंडे यानी 26वें दिन इसने सभी भाषाओं में 1.20 करोड़ कमाए हैं.
- इसी के साथ लोकाह: चैप्टर 1 – चंद्रा की सभी भाषाओं में कुल कमाई 139.05 करोड़ रुपये हो गई है.
लोकाह के निर्माता दुलकर सलमान हैं
'लोकाह: चैप्टर 1 - चंद्रा' का निर्देशन डोमिनिक अरुण ने किया है। यह फिल्म अभिनेता दुलकर सलमान के प्रोडक्शन हाउस वेफेयरर फिल्म्स द्वारा निर्मित है। फिल्म में कल्याणी प्रियदर्शन और नसलेन के गफूर मुख्य भूमिकाओं में हैं।
What's Your Reaction?