लग्जरी एसयूवी की मालकिन बनीं हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक, करोड़ों में है कीमत
भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक की खुशी इस वक्त सातवें आसमान पर है. एक्ट्रेस ने हाल ही में एक शानदार ऑरेंज एसयूवी लैंड रोवर कार खरीदी है. एक्ट्रेस अपनी नई गाड़ी में वीरवार के दिन मुंबई की सड़कों पर घूमती नजर आई. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल भी हो रहा है. मुंबई की सड़कों पर नई गाड़ी में नजर आईं एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में नताशा अपना जिम सेशन खत्म करने के बाद अपनी नई गाड़ी की राइड करती हुई दिखाई दी. नताशा की इस लग्जरी एसयूवी की कीमत 3.04 करोड़ रुपये बताई जा रही है. नताशा के वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट करते हुए नजर आए. एक ने लिखा, ‘हार्दिक पांड्या के पैसों से ली है..’ दूसरे ने लिखा, ‘आप सबकुछ डिजर्व करती हैं.’ View this post on Instagram A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood) शादी के चार साल बाद अलग हुए थे नताशा-हार्दिक नताशा और हार्दिक ने शादी के चार साल बाद जुलाई 2024 में अलग होने का फैसला किया था. कपल के इस फैसले ने हर किसी को हैरान कर दिया था. अब दोनों भले ही अलग हो ए हो, लेकिन अपने बेटे अगस्त्य की परवरिश वो मिलकर ही कर रहे हैं. हालांकि अगस्त्य रहता अपनी मां के साथ ही है. अक्सर एक्ट्रेस उसके सथ तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर भी शेयर करती रहती हैं. माहिका को डेट कर रहे हैं हार्दिक पांड्या बता दें कि हार्दिक पांड्या से अलग होने के बाद नताशा अकेले लाइफ बिता रही हैं. वहीं हार्दिक इन दिनों माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं. खबरें हैं कि दोनों ने सगाई कर ली है और अब कपल जल्द ही सात फेरे लेगा. दरअसल एक लेटेस्ट वीडियो में माहिका की ऊंगली में एक डायमंड रिंग नजर आई थी. जिसके बाद इन खबरों को हवा मिली. फिलहाल माहिका और हार्दिक ने इसपर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है. ये भी पढ़ें - आलीशान घर...महंगी स्पोर्ट्स कारें, बेहद लैविश है कार्तिक आर्यन की लाइफ, बर्थडे पर जानें एक्टर की नेटवर्थ
भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक की खुशी इस वक्त सातवें आसमान पर है. एक्ट्रेस ने हाल ही में एक शानदार ऑरेंज एसयूवी लैंड रोवर कार खरीदी है. एक्ट्रेस अपनी नई गाड़ी में वीरवार के दिन मुंबई की सड़कों पर घूमती नजर आई. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल भी हो रहा है.
मुंबई की सड़कों पर नई गाड़ी में नजर आईं एक्ट्रेस
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में नताशा अपना जिम सेशन खत्म करने के बाद अपनी नई गाड़ी की राइड करती हुई दिखाई दी. नताशा की इस लग्जरी एसयूवी की कीमत 3.04 करोड़ रुपये बताई जा रही है. नताशा के वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट करते हुए नजर आए. एक ने लिखा, ‘हार्दिक पांड्या के पैसों से ली है..’ दूसरे ने लिखा, ‘आप सबकुछ डिजर्व करती हैं.’
View this post on Instagram
शादी के चार साल बाद अलग हुए थे नताशा-हार्दिक
नताशा और हार्दिक ने शादी के चार साल बाद जुलाई 2024 में अलग होने का फैसला किया था. कपल के इस फैसले ने हर किसी को हैरान कर दिया था. अब दोनों भले ही अलग हो ए हो, लेकिन अपने बेटे अगस्त्य की परवरिश वो मिलकर ही कर रहे हैं. हालांकि अगस्त्य रहता अपनी मां के साथ ही है. अक्सर एक्ट्रेस उसके सथ तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर भी शेयर करती रहती हैं.
माहिका को डेट कर रहे हैं हार्दिक पांड्या
बता दें कि हार्दिक पांड्या से अलग होने के बाद नताशा अकेले लाइफ बिता रही हैं. वहीं हार्दिक इन दिनों माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं. खबरें हैं कि दोनों ने सगाई कर ली है और अब कपल जल्द ही सात फेरे लेगा. दरअसल एक लेटेस्ट वीडियो में माहिका की ऊंगली में एक डायमंड रिंग नजर आई थी. जिसके बाद इन खबरों को हवा मिली. फिलहाल माहिका और हार्दिक ने इसपर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है.
ये भी पढ़ें -
What's Your Reaction?