'मेरा दिल भर आया...' स्मृति मंदाना के लिए जेमिमा रोड्रिगेज ने छोड़ा WBBL तो इमोशनल हुए सुनील शेट्टी

भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल से होने वाली थी. लेकिन अचानक ये शादी पोस्टपोन हो गई. क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स ने WBBL (Women’s Big Bash League) छोड़कर इस मुश्किल घड़ी में स्मृति के साथ रहने का फैसला लिया है. जेमिमा के इस फैसले पर बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी इमोशनल हो गए हैं. एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए जेमिमा की तारीफ की है. सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर न्यूज पेपर का एक आर्टिकल शेयर किया है. इसमें जेमिमा रोड्रिग्स के बारे में छपा है कि उन्होंने स्मृति को सपोर्ट करने के लिए WBBL से किनारा कर लिया है. सुनील शेट्टी ने इस आर्टिकल के साथ कैप्शन में लिखा- 'सुबह-सुबह सबसे पहले इस आर्टिकल पर नजर पड़ी और मेरा दिल भर आया.' Bumped into this article first thing in the morning and my heart felt full.Jemimah leaving the WBBL to be by Smriti’s side. No big statements, just quiet solidarity.This is what real teammates do.Simple. Straight. Genuine pic.twitter.com/dL04daGjSu — Suniel Shetty (@SunielVShetty) November 28, 2025 फैंस भी कर रहे जेमिमा की तारीफसुनील शेट्टी ने आगे लिखा- 'जेमिमा WBBL छोड़कर स्मृति के साथ हैं. कोई बड़ा बयान नहीं, बस शांत एकजुटता. असली टीममेट्स यही करते हैं. सिंपल, सीधा और सच्चा.' सुनील शेट्टी की इस पोस्ट पर फैंस भी जेमिमा की तारीफ कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा- 'पार्टनरशिप मैदान पर बनती हैं, लेकिन मुश्किल समय में मैदान के बाहर अपने साथी के साथ खड़ा रहना ही खेल की सच्ची फीलिंग है. जेमिमा ने साबित कर दिया है कि रिश्ते करियर से कहीं बड़े होते हैं.' 'सच्ची दोस्ती और एकजुटता...'एक और फैन ने लिखा- 'ये देखना वाकई दिल को छू लेने वाला है. जो टीम के साथी मैदान के बाहर एक-दूसरे के लिए इस तरह आगे आते हैं, वो उस तरह का विश्वास और बंधन बनाते हैं जो मैदान पर जरूरी होने पर सामने आता है.' इसके अलावा एक शख्स ने कमेंट किया- 'वो सिर्फ मैदान पर सच्चे साथी नहीं होते, वो जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर में भी साथ खड़े रहते हैं. सच्ची दोस्ती और एकजुटता दिखाने के लिए आप दोनों का सम्मान.'

Nov 28, 2025 - 16:30
 0
'मेरा दिल भर आया...' स्मृति मंदाना के लिए जेमिमा रोड्रिगेज ने छोड़ा WBBL तो इमोशनल हुए सुनील शेट्टी

भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल से होने वाली थी. लेकिन अचानक ये शादी पोस्टपोन हो गई. क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स ने WBBL (Women’s Big Bash League) छोड़कर इस मुश्किल घड़ी में स्मृति के साथ रहने का फैसला लिया है. जेमिमा के इस फैसले पर बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी इमोशनल हो गए हैं. एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए जेमिमा की तारीफ की है.

सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर न्यूज पेपर का एक आर्टिकल शेयर किया है. इसमें जेमिमा रोड्रिग्स के बारे में छपा है कि उन्होंने स्मृति को सपोर्ट करने के लिए WBBL से किनारा कर लिया है. सुनील शेट्टी ने इस आर्टिकल के साथ कैप्शन में लिखा- 'सुबह-सुबह सबसे पहले इस आर्टिकल पर नजर पड़ी और मेरा दिल भर आया.'

फैंस भी कर रहे जेमिमा की तारीफ
सुनील शेट्टी ने आगे लिखा- 'जेमिमा WBBL छोड़कर स्मृति के साथ हैं. कोई बड़ा बयान नहीं, बस शांत एकजुटता. असली टीममेट्स यही करते हैं. सिंपल, सीधा और सच्चा.' सुनील शेट्टी की इस पोस्ट पर फैंस भी जेमिमा की तारीफ कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा- 'पार्टनरशिप मैदान पर बनती हैं, लेकिन मुश्किल समय में मैदान के बाहर अपने साथी के साथ खड़ा रहना ही खेल की सच्ची फीलिंग है. जेमिमा ने साबित कर दिया है कि रिश्ते करियर से कहीं बड़े होते हैं.'

'सच्ची दोस्ती और एकजुटता...'
एक और फैन ने लिखा- 'ये देखना वाकई दिल को छू लेने वाला है. जो टीम के साथी मैदान के बाहर एक-दूसरे के लिए इस तरह आगे आते हैं, वो उस तरह का विश्वास और बंधन बनाते हैं जो मैदान पर जरूरी होने पर सामने आता है.' इसके अलावा एक शख्स ने कमेंट किया- 'वो सिर्फ मैदान पर सच्चे साथी नहीं होते, वो जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर में भी साथ खड़े रहते हैं. सच्ची दोस्ती और एकजुटता दिखाने के लिए आप दोनों का सम्मान.'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow