'मुझे तो काम मिल रहा है फिर क्या दिक्कत है', भोजपुरी के इस शादीशुदा सुपरस्टार के प्यार में हैं नीलम गिरी?

नीलम गिरी 'बिग बॉस' के घर से बाहर जा चुकी हैं. हालांकि, उनकी पॉपुलैरिटी अब पहले से ज्यादा बढ़ चुकी है. नीलम गिरी को लोगों ने घर के अंदर काफी पसंद किया. अब बाहर आने के बाद एक्ट्रेस ने भोजपुरी इंडस्ट्री के बारे में खुलकर बात की है. अक्सर नीलम गिरी का नाम भोजपुरी स्टार प्रवेश लाल यादव के संग जुड़ता रहता है. एक्ट्रेस ने अब इस मुद्दे पर खुलकर बात की है. उन्होंने कहा कि प्रवेश उनके काफी अच्छे दोस्त हैं और वो उन्हें बहुत अच्छे से समझते हैं. मुझे तो काम मिल रहा है हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में नीलम गिरी ने कहा,'प्रवेश जी के साथ एक गाना मेरा चल गया था तो उनको ऐसा लगा कि अगर इनको लेकर आगे काम करेंगे तो बहुत सारे गाने इनके चलेंगे और ऐसा हुआ भी. ऐसा नहीं है कि उनको नुकसान हुआ और मुझे क्या है, मुझे तो पेमेंट मिल ही रहा है, गाने अच्छे चल रहे हैं तो क्या तकलीफ है और बैनर भी बड़ा है. निरहुआ एंटरटेनमेंट एक बड़ा बैनर है. तो मेरे लिए ही अच्छा है , हां मैं ये जरूर कह सकती हूं कि वो मेरे अच्छे मित्र हैं और वो मुझे बहुत अच्छे से समझते हैं.उन्होंने मेरी जर्नी देखी है, वो बहुत नजदीक से जानते हैं मुझे. इसलिए वो मुझसे बहुत ही सम्मान के साथ बात करते हैं. वही बात है न कि किसी के साथ नाम जुड़ जाता है तो उसमें मैं क्या करूं, मैं तो कुछ कर ही नहीं सकती. ऐसा तो है नहीं कि नाम जुड़ गया है तो दोस्ती तोड़ देंगे, काम करना बंद कर देंगे या हट जाएंगे. ऐसा भी तो नहीं कर सकते.'           View this post on Instagram                       A post shared by Neelam Giri (@neelamgiri_) पर्सनल लाइफ से नहीं है कोई समस्या नीलम से जब पूछा गया कि प्रवेश शादीशुदा मर्द हैं और ये सब हो रहा है तो वो कैसे डील करती हैं. नीलम ने कहा,'मुझे उनकी पर्सनल लाइफ से कोई प्रॉब्लम नहीं है. उससे मुझे कोई दिक्कत नहीं है. मैं एक प्रोड्यूसर और एक्टर के तौर पर उन्हें देखती हूं, तो मेरे लिए वही बहुत बड़ी बात है और उससे ही मुझे मतलब है. मुझे उनसे पर्सनली कभी कोई मतलब नहीं रहा है और न अब है.' नीलम ने आगे कहा कि ऐसी खबरें हो सकता है सेट से फैलती होंगी, लेकिन अधिकतर मीडिया की तरफ से ही ऐसी बातें आती हैं. दरअसल, नीलम और प्रवेश ने एक साथ कई प्रोजेक्ट्स में काम किया है. ऐसे में दोनों का नाम कई बार जोड़ा गया. ये भी पढ़ें:-Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: तुलसी की खुशियां छीनेगी वृंदा, मिहिर की जिंदगी बर्बाद करेगी नॉयना

Nov 15, 2025 - 13:30
 0
'मुझे तो काम मिल रहा है फिर क्या दिक्कत है', भोजपुरी के इस शादीशुदा सुपरस्टार के प्यार में हैं नीलम गिरी?

नीलम गिरी 'बिग बॉस' के घर से बाहर जा चुकी हैं. हालांकि, उनकी पॉपुलैरिटी अब पहले से ज्यादा बढ़ चुकी है. नीलम गिरी को लोगों ने घर के अंदर काफी पसंद किया. अब बाहर आने के बाद एक्ट्रेस ने भोजपुरी इंडस्ट्री के बारे में खुलकर बात की है.

अक्सर नीलम गिरी का नाम भोजपुरी स्टार प्रवेश लाल यादव के संग जुड़ता रहता है. एक्ट्रेस ने अब इस मुद्दे पर खुलकर बात की है. उन्होंने कहा कि प्रवेश उनके काफी अच्छे दोस्त हैं और वो उन्हें बहुत अच्छे से समझते हैं.

मुझे तो काम मिल रहा है

हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में नीलम गिरी ने कहा,'प्रवेश जी के साथ एक गाना मेरा चल गया था तो उनको ऐसा लगा कि अगर इनको लेकर आगे काम करेंगे तो बहुत सारे गाने इनके चलेंगे और ऐसा हुआ भी. ऐसा नहीं है कि उनको नुकसान हुआ और मुझे क्या है, मुझे तो पेमेंट मिल ही रहा है, गाने अच्छे चल रहे हैं तो क्या तकलीफ है और बैनर भी बड़ा है. निरहुआ एंटरटेनमेंट एक बड़ा बैनर है. तो मेरे लिए ही अच्छा है , हां मैं ये जरूर कह सकती हूं कि वो मेरे अच्छे मित्र हैं और वो मुझे बहुत अच्छे से समझते हैं.उन्होंने मेरी जर्नी देखी है, वो बहुत नजदीक से जानते हैं मुझे. इसलिए वो मुझसे बहुत ही सम्मान के साथ बात करते हैं. वही बात है न कि किसी के साथ नाम जुड़ जाता है तो उसमें मैं क्या करूं, मैं तो कुछ कर ही नहीं सकती. ऐसा तो है नहीं कि नाम जुड़ गया है तो दोस्ती तोड़ देंगे, काम करना बंद कर देंगे या हट जाएंगे. ऐसा भी तो नहीं कर सकते.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neelam Giri (@neelamgiri_)

पर्सनल लाइफ से नहीं है कोई समस्या

नीलम से जब पूछा गया कि प्रवेश शादीशुदा मर्द हैं और ये सब हो रहा है तो वो कैसे डील करती हैं. नीलम ने कहा,'मुझे उनकी पर्सनल लाइफ से कोई प्रॉब्लम नहीं है. उससे मुझे कोई दिक्कत नहीं है. मैं एक प्रोड्यूसर और एक्टर के तौर पर उन्हें देखती हूं, तो मेरे लिए वही बहुत बड़ी बात है और उससे ही मुझे मतलब है. मुझे उनसे पर्सनली कभी कोई मतलब नहीं रहा है और न अब है.'


नीलम ने आगे कहा कि ऐसी खबरें हो सकता है सेट से फैलती होंगी, लेकिन अधिकतर मीडिया की तरफ से ही ऐसी बातें आती हैं. दरअसल, नीलम और प्रवेश ने एक साथ कई प्रोजेक्ट्स में काम किया है. ऐसे में दोनों का नाम कई बार जोड़ा गया.

ये भी पढ़ें:-Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: तुलसी की खुशियां छीनेगी वृंदा, मिहिर की जिंदगी बर्बाद करेगी नॉयना

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow