धर्म और जाति को लेकर ऐश्वर्या राय ने दिया बड़ा बयान, पीएम नरेंद्र मोदी के छुए पैर

आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में श्री सत्य साईं बाबा के मंदिर में जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन रखा गया है. इस सेलिब्रेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय शामिल हुए. इस इवेंट से ऐश्वर्या राय बच्चन की स्पीच वायरल हो गई है. इस इवेंट में ऐश्वर्या राय बच्चन को व्हाइट कलर के सूट में देखा गया. इवेंट में ऐश्वर्या राय बच्चन ने पीएम नरेंद्र मोदी के पैर भी छुए. स्टेज से ऐश्वर्या राय बच्चन ने कहा, "श्री सत्य साईं बाबा की पवित्र जन्म शताब्दी के मौके पर मेरा दिल श्रद्धा और भक्ति से भर गया है. उनके विचारों, अनुशासन, समर्पण और भक्ति से आज भी विश्व भर में लाखों दिलों को बदलने का काम हो रहा है." ऐश्वर्या राय बच्चन की स्पीच वायरल ऐश्वर्या ने पीएम मोदी को सम्मान देते हुए कहा, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यहां हमारे साथ उपस्थित होने और इस विशेष अवसर का सम्मान करने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करती हूं. मैं आपके ज्ञानवर्धक, प्रभावशाली और प्रेरणादायक शब्दों को सुनने के लिए उत्सुक हूं. पीएम मोदी की उपस्थिति इस शताब्दी समारोह में पवित्रता और प्रेरणा जोड़ती है. हमें सत्य साईं के इस संदेश की याद दिलाती है कि सच्चा नेतृत्व सेवा है और मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है."           View this post on Instagram                       A post shared by Sri Sathya Sai Official (@srisathyasaiofficial) ऐश्वर्या ने कहा, 'सबको प्यार, सबकी सेवा करो. सिर्फ एक ही जाति है और वो है मानवता. एक ही धर्म है और वो है प्यार. एक ही भाषा है और वो है दिलों की भाषा. और एक ही भगवान हैं जो सभी जगह हैं.' ऐश्वर्या राय बच्चन श्री सत्य साईं बाबा की अनुयायी हैं. सिर्फ ऐश्वर्या राय ही नहीं बल्कि उनके माता-पिता और परिवार भी पहले से श्री सत्य साईं बाबा के भक्त हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जब ऐश्वर्या का जन्म हुआ था, तब उनके माता-पिता पुट्टपर्थी में आशीर्वाद लेने के लिए आए थे. इतना ही नहीं, ऐश्वर्या सत्‍य साईं बाबा के स्कूल में बाल विकास की छात्रा भी रही हैं, जिन्होंने वहां धर्मशास्त्र का ज्ञान लिया था. मिस वर्ल्ड का ताज जीतने के बाद भी वे पुट्टपर्थी में आशीर्वाद लेने पहुंची थीं.

Nov 19, 2025 - 15:30
 0
धर्म और जाति को लेकर ऐश्वर्या राय ने दिया बड़ा बयान, पीएम नरेंद्र मोदी के छुए पैर

आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में श्री सत्य साईं बाबा के मंदिर में जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन रखा गया है. इस सेलिब्रेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय शामिल हुए. इस इवेंट से ऐश्वर्या राय बच्चन की स्पीच वायरल हो गई है. इस इवेंट में ऐश्वर्या राय बच्चन को व्हाइट कलर के सूट में देखा गया. इवेंट में ऐश्वर्या राय बच्चन ने पीएम नरेंद्र मोदी के पैर भी छुए.

स्टेज से ऐश्वर्या राय बच्चन ने कहा, "श्री सत्य साईं बाबा की पवित्र जन्म शताब्दी के मौके पर मेरा दिल श्रद्धा और भक्ति से भर गया है. उनके विचारों, अनुशासन, समर्पण और भक्ति से आज भी विश्व भर में लाखों दिलों को बदलने का काम हो रहा है."

ऐश्वर्या राय बच्चन की स्पीच वायरल

ऐश्वर्या ने पीएम मोदी को सम्मान देते हुए कहा, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यहां हमारे साथ उपस्थित होने और इस विशेष अवसर का सम्मान करने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करती हूं. मैं आपके ज्ञानवर्धक, प्रभावशाली और प्रेरणादायक शब्दों को सुनने के लिए उत्सुक हूं. पीएम मोदी की उपस्थिति इस शताब्दी समारोह में पवित्रता और प्रेरणा जोड़ती है. हमें सत्य साईं के इस संदेश की याद दिलाती है कि सच्चा नेतृत्व सेवा है और मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है."

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sri Sathya Sai Official (@srisathyasaiofficial)

ऐश्वर्या ने कहा, 'सबको प्यार, सबकी सेवा करो. सिर्फ एक ही जाति है और वो है मानवता. एक ही धर्म है और वो है प्यार. एक ही भाषा है और वो है दिलों की भाषा. और एक ही भगवान हैं जो सभी जगह हैं.'

ऐश्वर्या राय बच्चन श्री सत्य साईं बाबा की अनुयायी हैं. सिर्फ ऐश्वर्या राय ही नहीं बल्कि उनके माता-पिता और परिवार भी पहले से श्री सत्य साईं बाबा के भक्त हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जब ऐश्वर्या का जन्म हुआ था, तब उनके माता-पिता पुट्टपर्थी में आशीर्वाद लेने के लिए आए थे. इतना ही नहीं, ऐश्वर्या सत्‍य साईं बाबा के स्कूल में बाल विकास की छात्रा भी रही हैं, जिन्होंने वहां धर्मशास्त्र का ज्ञान लिया था. मिस वर्ल्ड का ताज जीतने के बाद भी वे पुट्टपर्थी में आशीर्वाद लेने पहुंची थीं.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow