'जो सबकी जिंदगियों ने हंसी लाता था...' दिग्गज अभिनेता असरानी के निधन पर पीएम मोदी ने भी जताया दुख

20 अक्टूबर, सोमवार को दिग्गज अभिनेता असरानी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. एक्टर के निधन की खबर ने लाखों दिलों को तोड़ दिया. असरानी का लंबी बीमारी से जूझने के बाद निधन हुआ है. वहीं लीजेंडरी 'शोले' स्टार को याद करते हुए, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलियों की बाढ़ आ गई है. इन सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक इमोशनल नोट शेयर कर  दिग्गज अभिनेता के निधन पर शोक जताया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असरानी के निधन पर शोक जतायादिग्गज अभिनेता असरानी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने एक एक्स (जिसे पहले ट्विटर कहा जाता था) पोस्ट में अपने दिल की बात कह दी. उनकी सिनेमाई विरासत को याद करते हुए, प्रधानमंत्री ने बताया कि कैसे अभिनेता लोगों के जीवन में खुशी और हंसी लेकर आए थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा, "श्री गोवर्धन असरानी के निधन से गहरा दुख हुआ. एक प्रतिभाशाली एंटरटेनर और वास्तव में वर्सेटाइल एक्टर, उन्होंने कई पीढ़ियों के दर्शकों का मनोरंजन किया. उन्होंने अपनी ना भूलने वाली परफॉर्मेंस के जरिये अनगिनत लोगों की लाइफ में खुशी और हंसी को एड किया है."उन्होंने उनके शोक संतप्त परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं.   Deeply saddened by the passing of Shri Govardhan Asrani Ji. A gifted entertainer and a truly versatile artist, he entertained audiences across generations. He particularly added joy and laughter to countless lives through his unforgettable performances. His contribution to Indian… — Narendra Modi (@narendramodi) October 21, 2025 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी असरानी को दी श्रद्धांजलिकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी दिवंगत अभिनेता असरानी को श्रद्धांजलि अर्पित की है. उनकी विरासत और बहुमुखी प्रतिभा को याद करते हुए, उन्होंने लिखा, "प्रसिद्ध अभिनेता असरानी जी का निधन बेहद दुखद है. असरानी जी ने जीवन भर भारतीय सिनेमा में योगदान दिया और लोगों को हंसाकर लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई."   The demise of renowned actor Asrani Ji is deeply saddening. Asrani Ji contributed to Indian cinema throughout his life and carved a place in the hearts of millions by making people laugh. May God give strength to his family and admirers to bear this profound loss. Om Shanti — Amit Shah (@AmitShah) October 21, 2025 असरानी का 84 वर्ष की उम्र में हुआ निधनबता दें कि लंबी बीमारी से जूझ रहे असरानी ने 84 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली. उनके परिवार ने सांताक्रूज़ श्मशान घाट पर उनका सोमवार शाम को ही अंतिम संस्कार कर दिया था. वहीं दिवंगत अभिनेता के मैंनेजर बाबू भाई थिबा ने एएनआई को बताया, "असरानी का सोमवार की दोपहर 3 बजे जुहू स्थित आरोग्य निधि अस्पताल में निधन हो गया. उनके परिवार में उनकी पत्नी, बहन और भतीजा हैं."  

Oct 21, 2025 - 13:30
 0
'जो सबकी जिंदगियों ने हंसी लाता था...' दिग्गज अभिनेता असरानी के निधन पर पीएम मोदी ने भी जताया दुख

20 अक्टूबर, सोमवार को दिग्गज अभिनेता असरानी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. एक्टर के निधन की खबर ने लाखों दिलों को तोड़ दिया. असरानी का लंबी बीमारी से जूझने के बाद निधन हुआ है. वहीं लीजेंडरी 'शोले' स्टार को याद करते हुए, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलियों की बाढ़ आ गई है. इन सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक इमोशनल नोट शेयर कर  दिग्गज अभिनेता के निधन पर शोक जताया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असरानी के निधन पर शोक जताया
दिग्गज अभिनेता असरानी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने एक एक्स (जिसे पहले ट्विटर कहा जाता था) पोस्ट में अपने दिल की बात कह दी. उनकी सिनेमाई विरासत को याद करते हुए, प्रधानमंत्री ने बताया कि कैसे अभिनेता लोगों के जीवन में खुशी और हंसी लेकर आए थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा, "श्री गोवर्धन असरानी के निधन से गहरा दुख हुआ. एक प्रतिभाशाली एंटरटेनर और वास्तव में वर्सेटाइल एक्टर, उन्होंने कई पीढ़ियों के दर्शकों का मनोरंजन किया. उन्होंने अपनी ना भूलने वाली परफॉर्मेंस के जरिये अनगिनत लोगों की लाइफ में खुशी और हंसी को एड किया है."उन्होंने उनके शोक संतप्त परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं.

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी असरानी को दी श्रद्धांजलि
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी दिवंगत अभिनेता असरानी को श्रद्धांजलि अर्पित की है. उनकी विरासत और बहुमुखी प्रतिभा को याद करते हुए, उन्होंने लिखा, "प्रसिद्ध अभिनेता असरानी जी का निधन बेहद दुखद है. असरानी जी ने जीवन भर भारतीय सिनेमा में योगदान दिया और लोगों को हंसाकर लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई."

 

असरानी का 84 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
बता दें कि लंबी बीमारी से जूझ रहे असरानी ने 84 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली. उनके परिवार ने सांताक्रूज़ श्मशान घाट पर उनका सोमवार शाम को ही अंतिम संस्कार कर दिया था. वहीं दिवंगत अभिनेता के मैंनेजर बाबू भाई थिबा ने एएनआई को बताया, "असरानी का सोमवार की दोपहर 3 बजे जुहू स्थित आरोग्य निधि अस्पताल में निधन हो गया. उनके परिवार में उनकी पत्नी, बहन और भतीजा हैं."

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow