क्योंकि सास भी कभी बहू थी के सेट पर 2 महीने तक छुपाया राज, रियल लाइफ में ऑनस्क्रीन भाई को डेट कर रही हैं तुलसी की बेटी 'परी'

स्मृति ईरानी का शो क्योंकि 'सास भी कभी बहू थी' काफी चर्चा में बना हुआ है. शो में एक्ट्रेस शगुन शर्मा नजर आ रही हैं. वो परी के रोल में हैं और तुलसी की बेटी बनी हैं. वहीं शो में एक्टर अमन गांधी तुलसी के बेटे ऋतिक का रोल प्ले कर रहे हैं. कुछ समय से दोनों के डेट करने की खबरें चर्चा में बनी हुई थीं. अब शगुन शर्मा ने इन अफवाहों पर रिएक्ट किया है. उन्होंने कहा कि ये अफवाहें नहीं हैं बल्कि सच है. ऑनस्क्रीन भाई को डेट कर रहीं शगुन  Hauterrfly से बातचीत में शगुन ने बताया कि वो शो में उनके भाई का कैरेक्टर निभाने वाले एक्टर अमन को डेट कर रही हैं. शगुन ने कहा, 'हमारी डेटिंग की अफवाहें नहीं हैं, वो सच है. हम लोगों ने शो पर डेट करना शुरू नहीं किया. हम पहले से ही डेट कर रहे थे. जब मुझे क्योंकि के लिए कॉल आया था तब तक अमन को फाइनल कर लिया गया था.'           View this post on Instagram                       A post shared by Rohit Suchanti (@imrohitsuchanti) शगुन ने आगे कहा, 'तो मैंने कहा अमन तुम क्योंकि कर रहे हो. मैं  भी क्योंकि करूंगी तो हम भाई-बहन बनेंगे. तो उसने कहा कि इतना बड़ा शो है, तू ये सोचेगी. मैंने कहा कि तो फिर करना है. तो उसने कहा कि वैसे भी मुझे जितनी कहानी पता है हम कोई बेस्ट फ्रेंड वाले भाई-बहन नहीं हैं. तो फिर हमने कहा कि दिक्कत नहीं हैं. हमें इसी बहाने साथ में समय बिताने का मौका भी मिल जाएगा. हम कपल वाइब भी नहीं देते हैं. यहां तक कि 2 महीने तक शो के सेट पर किसी को पता नहीं था. हमने ही लोगों को बताया कि हम रियल लाइफ में डेट कर रहे हैं.'  बता दें कि शो में शगुन का निगेटिव रोल है. वो अपनी मां तुलसी को बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं और तुलसी के खिलाफ प्लानिंग-प्लॉटिंग करती रहती हैं.

Nov 10, 2025 - 15:30
 0
क्योंकि सास भी कभी बहू थी के सेट पर 2 महीने तक छुपाया राज, रियल लाइफ में ऑनस्क्रीन भाई को डेट कर रही हैं तुलसी की बेटी 'परी'

स्मृति ईरानी का शो क्योंकि 'सास भी कभी बहू थी' काफी चर्चा में बना हुआ है. शो में एक्ट्रेस शगुन शर्मा नजर आ रही हैं. वो परी के रोल में हैं और तुलसी की बेटी बनी हैं. वहीं शो में एक्टर अमन गांधी तुलसी के बेटे ऋतिक का रोल प्ले कर रहे हैं. कुछ समय से दोनों के डेट करने की खबरें चर्चा में बनी हुई थीं. अब शगुन शर्मा ने इन अफवाहों पर रिएक्ट किया है. उन्होंने कहा कि ये अफवाहें नहीं हैं बल्कि सच है.

ऑनस्क्रीन भाई को डेट कर रहीं शगुन 

Hauterrfly से बातचीत में शगुन ने बताया कि वो शो में उनके भाई का कैरेक्टर निभाने वाले एक्टर अमन को डेट कर रही हैं. शगुन ने कहा, 'हमारी डेटिंग की अफवाहें नहीं हैं, वो सच है. हम लोगों ने शो पर डेट करना शुरू नहीं किया. हम पहले से ही डेट कर रहे थे. जब मुझे क्योंकि के लिए कॉल आया था तब तक अमन को फाइनल कर लिया गया था.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rohit Suchanti (@imrohitsuchanti)

शगुन ने आगे कहा, 'तो मैंने कहा अमन तुम क्योंकि कर रहे हो. मैं  भी क्योंकि करूंगी तो हम भाई-बहन बनेंगे. तो उसने कहा कि इतना बड़ा शो है, तू ये सोचेगी. मैंने कहा कि तो फिर करना है. तो उसने कहा कि वैसे भी मुझे जितनी कहानी पता है हम कोई बेस्ट फ्रेंड वाले भाई-बहन नहीं हैं. तो फिर हमने कहा कि दिक्कत नहीं हैं. हमें इसी बहाने साथ में समय बिताने का मौका भी मिल जाएगा. हम कपल वाइब भी नहीं देते हैं. यहां तक कि 2 महीने तक शो के सेट पर किसी को पता नहीं था. हमने ही लोगों को बताया कि हम रियल लाइफ में डेट कर रहे हैं.' 

बता दें कि शो में शगुन का निगेटिव रोल है. वो अपनी मां तुलसी को बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं और तुलसी के खिलाफ प्लानिंग-प्लॉटिंग करती रहती हैं.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow