कभी बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस थी ये दिग्गज अभिनेत्री, आज भी क्वीन की तरह जीती है लाइफ, बेशुमार दौलत की हैं मालकिन

हिंदी सिनेमा के इतिहास में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने न केवल अपनी अदाकारी से बल्कि अपने अंदाज से भी खूब सुर्खियां बटोरी और लीजेंड बन गईं. इन्हीं में से एक हैं जीनत अमान, जो आज अपना 74वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं.  जीनत अमान 70 के दशक में फेमिना मिस इंडिया और मिस एशिया पैसिफिक इंटरनेशनल पेजेंट जीतने के बाद पहली बार सुर्खियों में आई थीं.  जिस साल उन्होंने यह खिताब जीता, उसी साल जीनत अमान ने द एविल विदिन (1970), हंगामा (1971) और हलचल (1971) जैसी फिल्मों से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत भी कर दी थी. हालांकि  जीनत को सफलता 1971 में देव आनंद की हिट फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा से मिली थी. जीनत ने करोड़ों दिलों पर राज किया है. आज भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. इसी के साथ ये दिग्गज अदाकारा काफी आलीशान जिंदगी जीती हैं. चलिए उनकी नेटवर्थ जानते हैं. बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस थीं जीनत अमानजीनत अमान ने फिल्म इंडस्ट्री में शशि कपूर, ऋषि कपूर, अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और जीतेंद्र सहित कुछ सबसे बड़े सुपरस्टारों के साथ किया और तमाम हिट फिल्में दीं. देखते ही देखते जीनत अमान अपने टाइम की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बन गई थीं. वे मीडिया में काफी ग्लैम सिंबल भी मानी जाती थीं. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जीनत अमान, हेमा मालिनी के साथ, 70 और 80 के दशक में सबसे अधिक भुगतान पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक थीं. अभिनेत्री ने 1979 में कुर्बानी के लिए 3 लाख रुपये और धर्मवीर के लिए 2.05 लाख रुपये फीस वसूली थी.             View this post on Instagram                       A post shared by Zeenat Aman (@thezeenataman) पर्सनल लाइफ रही दर्दभरी1978 में, अपने करियर के पीक, जीनत अमान ने संजय खान से शादी की, जो पहले से ही शादीशुदा थे और चार बच्चों के पिता थे. हालांकि 1979 में संजय खान द्वारा कथित तौर पर मारपीट और शारीरिक उत्पीड़न के बाद उनकी शादी टूट गई थी. 1985 में, जीनत अमान ने मज़हर खान से शादी की थी हालाकिं उनकी ये शादी भी काफी तकलीफों से भरी रही थी. 1998 में मजहर का निधन हो गया था. मजहर से, जीनत अमान के दो बेटे हैं, अजान खान और जहान खान.  जीनत अमान की नेटवर्थ कितनी है?जीनत अमान एक आलीशान लाइफ जीती हैं और उन्होंने छोटी लेकिन अहम सपोर्टिंग रोल्स के साथ एक्टिंग में कमबैक किया है. जीनत अमान का  मुंबई में खूबसूरत घर है जहां वह अपने बेटों के साथ रहती हैं. वह काशीद में भी एक हॉलीडे होम की मालकिन हैं. समुद्र के किनारे स्थित इस संपत्ति को ज़ेफिर हाउस कहा जाता है और यह महाराष्ट्र में है. कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 74 वर्षीय जीनत अमान की नेटवर्थ 240 करोड़ रुपये है. रिपोर्ट्स के मुताबिक दिगग्ज अभिनेत्री हर महीने 10 लाख रुपये और सालाना लगभग 2 करोड़ रुपये कमाती हैं.      

Nov 19, 2025 - 13:30
 0
कभी बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस थी ये दिग्गज अभिनेत्री, आज भी क्वीन की तरह जीती है लाइफ, बेशुमार दौलत की हैं मालकिन

हिंदी सिनेमा के इतिहास में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने न केवल अपनी अदाकारी से बल्कि अपने अंदाज से भी खूब सुर्खियां बटोरी और लीजेंड बन गईं. इन्हीं में से एक हैं जीनत अमान, जो आज अपना 74वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं.  जीनत अमान 70 के दशक में फेमिना मिस इंडिया और मिस एशिया पैसिफिक इंटरनेशनल पेजेंट जीतने के बाद पहली बार सुर्खियों में आई थीं.

 जिस साल उन्होंने यह खिताब जीता, उसी साल जीनत अमान ने द एविल विदिन (1970), हंगामा (1971) और हलचल (1971) जैसी फिल्मों से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत भी कर दी थी. हालांकि  जीनत को सफलता 1971 में देव आनंद की हिट फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा से मिली थी. जीनत ने करोड़ों दिलों पर राज किया है. आज भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. इसी के साथ ये दिग्गज अदाकारा काफी आलीशान जिंदगी जीती हैं. चलिए उनकी नेटवर्थ जानते हैं.

बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस थीं जीनत अमान
जीनत अमान ने फिल्म इंडस्ट्री में शशि कपूर, ऋषि कपूर, अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और जीतेंद्र सहित कुछ सबसे बड़े सुपरस्टारों के साथ किया और तमाम हिट फिल्में दीं. देखते ही देखते जीनत अमान अपने टाइम की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बन गई थीं. वे मीडिया में काफी ग्लैम सिंबल भी मानी जाती थीं.

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जीनत अमान, हेमा मालिनी के साथ, 70 और 80 के दशक में सबसे अधिक भुगतान पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक थीं. अभिनेत्री ने 1979 में कुर्बानी के लिए 3 लाख रुपये और धर्मवीर के लिए 2.05 लाख रुपये फीस वसूली थी.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zeenat Aman (@thezeenataman)

पर्सनल लाइफ रही दर्दभरी
1978 में, अपने करियर के पीक, जीनत अमान ने संजय खान से शादी की, जो पहले से ही शादीशुदा थे और चार बच्चों के पिता थे. हालांकि 1979 में संजय खान द्वारा कथित तौर पर मारपीट और शारीरिक उत्पीड़न के बाद उनकी शादी टूट गई थी. 1985 में, जीनत अमान ने मज़हर खान से शादी की थी हालाकिं उनकी ये शादी भी काफी तकलीफों से भरी रही थी. 1998 में मजहर का निधन हो गया था. मजहर से, जीनत अमान के दो बेटे हैं, अजान खान और जहान खान.


 जीनत अमान की नेटवर्थ कितनी है?
जीनत अमान एक आलीशान लाइफ जीती हैं और उन्होंने छोटी लेकिन अहम सपोर्टिंग रोल्स के साथ एक्टिंग में कमबैक किया है. जीनत अमान का  मुंबई में खूबसूरत घर है जहां वह अपने बेटों के साथ रहती हैं. वह काशीद में भी एक हॉलीडे होम की मालकिन हैं. समुद्र के किनारे स्थित इस संपत्ति को ज़ेफिर हाउस कहा जाता है और यह महाराष्ट्र में है. कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 74 वर्षीय जीनत अमान की नेटवर्थ 240 करोड़ रुपये है. रिपोर्ट्स के मुताबिक दिगग्ज अभिनेत्री हर महीने 10 लाख रुपये और सालाना लगभग 2 करोड़ रुपये कमाती हैं.

 

 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow