‘आप हमारी पूरी कायनात हो .’, मां सोनी राजदान के बर्थडे पर आलिया भट्ट ने लुटाया प्यार, शेयर की तस्वीरें

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस सोनी राजदान आज यानि 25 अक्टूबर को अपना 69वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. ऐसे में उनकी बेटी और पॉपुलर एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी सोशल मीडिया पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर की. इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने दो तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी मां के लिए दिल छू लेने वाली बात भी लिखी. आलिया ने खास अंदाज में दी मां सोनी को जन्मदिन की बधाई आलिया भट्ट ने मां सोनी राजदान के साथ ये अनदेखी तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं. जिसमें से पहली फोटो में सोनी अपनी लाडली आलिया को गले लगाती दिखी. तो दूसरी में मां-बेटी सोफे पर बैठकर खिलखिलाती दिखाई दी. फोटोज शेयर करते हुए आलिया ने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो मां बर्डी..आप हमारी पूरी कायनात हो और हमारा हर एक... दिन रोशन करती हो..’ एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर उनके फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं और उनकी मां को जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं.           View this post on Instagram                       A post shared by Alia Bhatt ???? (@aliaabhatt) सोनीराज की फिल्में सोनी राज ने फिल्म 'आहिस्ता-आहिस्ता' से अपना करियर शुरू किया था. इसके बाद वो ‘मंडी’, ‘सारांश’, ‘त्रिकाल’, ‘खामोश’, 'बुनियाद', ‘राजी’ और ‘पीपा’ समेत कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आई. इनमें उनकी एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद भी किया. बता दें कि सोनी राजदान फिल्ममेकर महेश भट्ट की दूसरी पत्नी हैं. उनके दो बेटियां आलिया और शाहीन भट्ट हैं. दोनों पर ही एक्ट्रेस जान छिड़कती हैं. आलिया जहां इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस हैं. वहीं शाहीन लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं. आखिरी बार इस फिल्म में दिखीं आलिया भट्ट आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार ‘जिगरा’ में नजर आई थी. फिल्म में एक भाई-बहन की कहानी दिखाई गई थी. इसमें एक्ट्रेस के भाई के रोल में वेदांग रैना नजर आए थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक कलेक्शन किया था. अब एक्ट्रेस के पास ‘लव एंड वॉर’, और ‘अल्फा’ समेत कई बड़ी फिल्में हैं. ये भी पढ़ें -  इंडस्ट्री में मेल ईगो से निपटने के लिए ये अजीब ट्रिक अपनाती हैं जाह्नवी कपूर, खुद किया खुलासा    

Oct 25, 2025 - 19:30
 0
‘आप हमारी पूरी कायनात हो .’, मां सोनी राजदान के बर्थडे पर आलिया भट्ट ने लुटाया प्यार, शेयर की तस्वीरें

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस सोनी राजदान आज यानि 25 अक्टूबर को अपना 69वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. ऐसे में उनकी बेटी और पॉपुलर एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी सोशल मीडिया पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर की. इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने दो तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी मां के लिए दिल छू लेने वाली बात भी लिखी.

आलिया ने खास अंदाज में दी मां सोनी को जन्मदिन की बधाई

आलिया भट्ट ने मां सोनी राजदान के साथ ये अनदेखी तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं. जिसमें से पहली फोटो में सोनी अपनी लाडली आलिया को गले लगाती दिखी. तो दूसरी में मां-बेटी सोफे पर बैठकर खिलखिलाती दिखाई दी. फोटोज शेयर करते हुए आलिया ने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो मां बर्डी..आप हमारी पूरी कायनात हो और हमारा हर एक... दिन रोशन करती हो..’ एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर उनके फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं और उनकी मां को जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt ???? (@aliaabhatt)

सोनीराज की फिल्में

सोनी राज ने फिल्म 'आहिस्ता-आहिस्ता' से अपना करियर शुरू किया था. इसके बाद वो ‘मंडी’, ‘सारांश’, ‘त्रिकाल’, ‘खामोश’, 'बुनियाद', ‘राजी’ और ‘पीपा’ समेत कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आई. इनमें उनकी एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद भी किया. बता दें कि सोनी राजदान फिल्ममेकर महेश भट्ट की दूसरी पत्नी हैं. उनके दो बेटियां आलिया और शाहीन भट्ट हैं. दोनों पर ही एक्ट्रेस जान छिड़कती हैं. आलिया जहां इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस हैं. वहीं शाहीन लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं.

आखिरी बार इस फिल्म में दिखीं आलिया भट्ट

आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार ‘जिगरा’ में नजर आई थी. फिल्म में एक भाई-बहन की कहानी दिखाई गई थी. इसमें एक्ट्रेस के भाई के रोल में वेदांग रैना नजर आए थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक कलेक्शन किया था. अब एक्ट्रेस के पास ‘लव एंड वॉर’, और ‘अल्फा’ समेत कई बड़ी फिल्में हैं.

ये भी पढ़ें - 

इंडस्ट्री में मेल ईगो से निपटने के लिए ये अजीब ट्रिक अपनाती हैं जाह्नवी कपूर, खुद किया खुलासा

 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow