'अश्लील गाने मेरी गलती थे लेकिन..', खेसारी लाल यादव ने खुद पर लगे आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार एक्टर-सिंगर खेसारी लाल यादव इस बार बिहार चुनाव के मैदान में उतरे हैं. खेसारी को आरजेडी (RJD) की तरफ से चुनावी उम्मीदवार बनाया गया है. जिसके बाद सिंगर एक नए विवाद में फंसे हुए नजर आए. दरअसल विरोधी पार्टी खेसारी परउनके पुराने अश्लील गानों को लेकर लगातार निशाने पर ले रहे हैं. जिसपर अब खुद सिंगर ने चुप्पी तोड़ी है. जानिए एक्टर ने क्या कहा... अश्लील गानों पर क्या बोले खेसारी लाल यादव दरअसल हाल ही में बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खेसारी लाल यादव को ‘नाचने वाला’ कहा था. जिसपर अब खेसारी ने पलटवार किया है. न्यूज 24 की एक रिपोर्ट के अनुसार खेसारी ने कहा है कि, “ वो गाने मेरी गलती थी, मैंने सिर्फ लोगो के मनोरंजन के लिए वो गाने गाए गए थे. मेरे कुछ गाने भले ही गलत थे, लेकिन इन गानों का जलभराव या सार्वजनिक समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है..चुनाव का मुद्दा विकास है, ना कि उनके पुराने गाने..’’ View this post on Instagram A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav) ‘राजनीति की कोई प्लानिंग नहीं थी’ वहीं इससे पहले खेसारी लाल यादव ने राजनीति में अपनी एंट्री को लेकर बात की थी. एक्टर ने कहा था, उनका राजनीति में आने की कोई प्लानिंग नहीं थी. अभी भी वो सिर्फ छपरा के विकास के लिए लड़ रहे हैं और इसकी मांग के लिए वे कहीं भी विरोध करने को तैयार हैं. कौन हैं खेसारी लाल यादव? बता दें कि खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के सबसे पॉपुलर और अमीर स्टार्स में से एक हैं. खेसारी अभी तक करीब 100 फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं. इसके साथ ही वो एक उम्दा सिंगर भी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभी तक के करियर में खेसारी 5,000 से ज्यादा गाने गा चुके हैं. हालांकि एक्टर अपनी फिल्मों और गानों से ज्यादा लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं. काजल राघवानी और अक्षरा सिंह समेत कई हसीनाओं संग उनका नाम जुड़ चुका है. ये भी पढ़ें - Fauzi First Look: बर्थडे पर प्रभास का 'फौजी' से पहला लुक आया सामने, गुस्से में दिखे 'बाहुबली'
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार एक्टर-सिंगर खेसारी लाल यादव इस बार बिहार चुनाव के मैदान में उतरे हैं. खेसारी को आरजेडी (RJD) की तरफ से चुनावी उम्मीदवार बनाया गया है. जिसके बाद सिंगर एक नए विवाद में फंसे हुए नजर आए. दरअसल विरोधी पार्टी खेसारी परउनके पुराने अश्लील गानों को लेकर लगातार निशाने पर ले रहे हैं. जिसपर अब खुद सिंगर ने चुप्पी तोड़ी है. जानिए एक्टर ने क्या कहा...
अश्लील गानों पर क्या बोले खेसारी लाल यादव
दरअसल हाल ही में बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खेसारी लाल यादव को ‘नाचने वाला’ कहा था. जिसपर अब खेसारी ने पलटवार किया है. न्यूज 24 की एक रिपोर्ट के अनुसार खेसारी ने कहा है कि, “ वो गाने मेरी गलती थी, मैंने सिर्फ लोगो के मनोरंजन के लिए वो गाने गाए गए थे. मेरे कुछ गाने भले ही गलत थे, लेकिन इन गानों का जलभराव या सार्वजनिक समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है..चुनाव का मुद्दा विकास है, ना कि उनके पुराने गाने..’’
View this post on Instagram
‘राजनीति की कोई प्लानिंग नहीं थी’
वहीं इससे पहले खेसारी लाल यादव ने राजनीति में अपनी एंट्री को लेकर बात की थी. एक्टर ने कहा था, उनका राजनीति में आने की कोई प्लानिंग नहीं थी. अभी भी वो सिर्फ छपरा के विकास के लिए लड़ रहे हैं और इसकी मांग के लिए वे कहीं भी विरोध करने को तैयार हैं.
कौन हैं खेसारी लाल यादव?
बता दें कि खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के सबसे पॉपुलर और अमीर स्टार्स में से एक हैं. खेसारी अभी तक करीब 100 फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं. इसके साथ ही वो एक उम्दा सिंगर भी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभी तक के करियर में खेसारी 5,000 से ज्यादा गाने गा चुके हैं. हालांकि एक्टर अपनी फिल्मों और गानों से ज्यादा लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं. काजल राघवानी और अक्षरा सिंह समेत कई हसीनाओं संग उनका नाम जुड़ चुका है.
ये भी पढ़ें -
Fauzi First Look: बर्थडे पर प्रभास का 'फौजी' से पहला लुक आया सामने, गुस्से में दिखे 'बाहुबली'
What's Your Reaction?