अक्षरा सिंह ने लगाई डुबकी, छठी मैया की भक्ति में दिखी लीन
छठ पूजा का पवित्र पर्व इस साल भी पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. इस मौके पर देशभर में व्रती महिलाएं सूरज देव और छठी मैया की पूजा-अर्चना कर रही हैं. भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी इस बार पूरी आस्था और समर्पण के साथ छठी मैया की भक्ति में लीन नजर आईं. एक्ट्रेस ने इस पावन पर्व को बड़े ही धूम-धाम से मनाया और सभी रीति-रिवाजों का पालन किया. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया हैं, जिसमें वे घाट पर डुबकी लगाते और सूर्य को अर्घ्य देते दिख रही हैं. हर साल की तरह इस बार भी उन्होंने व्रत रखकर पूजा-अर्चना की. फैंस उनकी सादगी और श्रद्धा की जमकर तारीफ कर रहे हैं. अक्षरा सिंह का पोस्टएक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया हैं, जिसमें वह छठ पूजा के मौके पर घाट पर डुबकी लगाते हुए नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि, अक्षरा पानी में खड़ी होकर छठी मैया की आराधना करती दिख रही हैं. उनके चेहरे पर भक्ति और सुकून साफ झलक रहा है. साड़ी में सजी अक्षरा ने अपने बालों को बांध रखा है और माथे पर सिंदूर की हल्की रेखा उनके लुक को और भी पारंपरिक बना रही है. फैंस कमेंट सेक्शन में उनकी भक्ति की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. View this post on Instagram A post shared by Akshara singh (@singhakshara) नहाय-खाय की तस्वीरें शेयर कींअक्षरा ने छठ पूजा के पहले दिन सोशल मीडिया पर अपनी नहाय-खाय की तस्वीरें शेयर कीं, जिन्हें देखकर फैंस उनकी सादगी और आस्था के दीवाने हो गए. अक्षरा ने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, पवित्रता का पहला पड़ाव, नहाय-खाय से शुरू हुआ आस्था का प्रवाह. जय छठी मईया की. इस पोस्ट के साथ उन्होंने छठ पूजा की तैयारियों की झलक दिखाई. एक्ट्रेस’ ने इस दिन का खास महत्व बताते हुए कहा कि नहाय-खाय छठ पर्व की शुरुआत होती है और इस दिन शुद्धता, भक्ति और सादगी सबसे अहम होती है. हरे रंग की साड़ी में दिखी बेहद खूबसूरतअक्षरा सिंह का इस बार का लुक बेहद चर्चाओं में है. उन्होंने हरे रंग की साड़ी पहनी हुई थी और बाल खुले रखे थे. खास बात यह रही कि उन्होंने बिलकुल नो मेकअप लुक अपनाया. बिना किसी ग्लैमर या सजावट के भी उनके चेहरे पर छठ पूजा की चमक और भक्ति की झलक साफ दिखाई दे रही थी. फैंस ने उनके इस रूप की जमकर तारीफ की. View this post on Instagram A post shared by Akshara singh (@singhakshara) खुद बनाया नहाय-खाय का खाना अक्षरा ने अपनी पोस्ट में यह भी दिखाया कि उन्होंने खुद अपने हाथों से नहाय-खाय का खाना बनाया. वे जमीन पर बैठकर पारंपरिक तरीके से भोजन तैयार कर रही थीं. ये तस्वीर उनकी सच्ची भक्ति भाव और भारतीय संस्कृति से जुड़ाव को दिखा रही है. सोशल मीडिया पर अक्षरा की ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं.
छठ पूजा का पवित्र पर्व इस साल भी पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. इस मौके पर देशभर में व्रती महिलाएं सूरज देव और छठी मैया की पूजा-अर्चना कर रही हैं. भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी इस बार पूरी आस्था और समर्पण के साथ छठी मैया की भक्ति में लीन नजर आईं. एक्ट्रेस ने इस पावन पर्व को बड़े ही धूम-धाम से मनाया और सभी रीति-रिवाजों का पालन किया.
सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया हैं, जिसमें वे घाट पर डुबकी लगाते और सूर्य को अर्घ्य देते दिख रही हैं. हर साल की तरह इस बार भी उन्होंने व्रत रखकर पूजा-अर्चना की. फैंस उनकी सादगी और श्रद्धा की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
अक्षरा सिंह का पोस्ट
एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया हैं, जिसमें वह छठ पूजा के मौके पर घाट पर डुबकी लगाते हुए नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि, अक्षरा पानी में खड़ी होकर छठी मैया की आराधना करती दिख रही हैं. उनके चेहरे पर भक्ति और सुकून साफ झलक रहा है.
साड़ी में सजी अक्षरा ने अपने बालों को बांध रखा है और माथे पर सिंदूर की हल्की रेखा उनके लुक को और भी पारंपरिक बना रही है. फैंस कमेंट सेक्शन में उनकी भक्ति की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.
View this post on Instagram
नहाय-खाय की तस्वीरें शेयर कीं
अक्षरा ने छठ पूजा के पहले दिन सोशल मीडिया पर अपनी नहाय-खाय की तस्वीरें शेयर कीं, जिन्हें देखकर फैंस उनकी सादगी और आस्था के दीवाने हो गए. अक्षरा ने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, पवित्रता का पहला पड़ाव, नहाय-खाय से शुरू हुआ आस्था का प्रवाह. जय छठी मईया की.
इस पोस्ट के साथ उन्होंने छठ पूजा की तैयारियों की झलक दिखाई. एक्ट्रेस’ ने इस दिन का खास महत्व बताते हुए कहा कि नहाय-खाय छठ पर्व की शुरुआत होती है और इस दिन शुद्धता, भक्ति और सादगी सबसे अहम होती है.
हरे रंग की साड़ी में दिखी बेहद खूबसूरत
अक्षरा सिंह का इस बार का लुक बेहद चर्चाओं में है. उन्होंने हरे रंग की साड़ी पहनी हुई थी और बाल खुले रखे थे. खास बात यह रही कि उन्होंने बिलकुल नो मेकअप लुक अपनाया. बिना किसी ग्लैमर या सजावट के भी उनके चेहरे पर छठ पूजा की चमक और भक्ति की झलक साफ दिखाई दे रही थी. फैंस ने उनके इस रूप की जमकर तारीफ की.
View this post on Instagram
खुद बनाया नहाय-खाय का खाना
अक्षरा ने अपनी पोस्ट में यह भी दिखाया कि उन्होंने खुद अपने हाथों से नहाय-खाय का खाना बनाया. वे जमीन पर बैठकर पारंपरिक तरीके से भोजन तैयार कर रही थीं. ये तस्वीर उनकी सच्ची भक्ति भाव और भारतीय संस्कृति से जुड़ाव को दिखा रही है. सोशल मीडिया पर अक्षरा की ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं.
What's Your Reaction?