इस दीवाली सबके कर्मों का हिसाब लेने आ रहे अजय देवगन,थैंक गॉड में बने चित्रगुप्त

अजय देवगन का एक नया अवतार देखने को मिलेगा उनकी आने वाली फ़िल्म 'थैंक गॉड' में। साथ मे रहेंगे प्रेमी जोड़े सिद्धार्थ मल्होत्रा व रकुल प्रीत सिंह,लेकिन ये फ़िल्म भी बॉयकाट की फेहरिस्त में शामिल हो चुकी है।

Oct 17, 2024 - 03:28
 0  2

यमलोक एक बार फिर धरती पर उतर रहा है। यमराज और चित्रगुप्त को फ़िल्म थैंक गॉड में आधुनिक तरीके से दिखाया गया है। फिल्म का ट्रेलर आ गया है और आते ही सोशल मीडिया पर थैंक गॉड बायकॉट ट्रेंड का शिकार होते हुए नजर आ रही है। ब्रह्मास्त्र और लाल सिंह चड्ढा के बाद अब थैंक गॉड को लेकर ट्विटर पर बायकॉट की मांग उठ रही है।

लोगों को फिल्म थैंक गॉड में भगवान को लेकर दिखाई गई कहानी अपमानजनक लग रही है। ट्विटर पर यूजर अजय देवगन को भगवान चित्रगुप्त के किरदार में दिखाए जाने पर आपत्ति जता रहे हैं। एक यूजर ने फिल्म को पोस्टर और भगवान चित्रगुप्त की फोटो पोस्ट करते हुए कहा, बॉलीवुड द्वारा निरंतर सनातनियों के भगवानों का मजाक बनाया जा रहा है इसी क्रम में दीपावली पर रिलीज हो रही डायरेक्टर इंद्र कुमार की फिल्म "Thank God" में भगवान चित्रगुप्त का किरदार निभा रहे अजय देवगन को अर्धनग्न स्त्रियों के बीच दिखाया गया है।

एक अन्य यूजर ने लिखा, क्या बॉलीवुड के लिए हिंदू देवता मजाक, अश्लीलता के लिए हैं? Thank God में अजय देवगन भगवान चित्रगुप्त बने हैं, जिनके पीछे कम कपड़े पहने लड़कियां हैं, वह वासना, घटिया जोक्स पर चर्चा कर रहे हैं। क्या हिंदू देव मसखरे होते हैं?

अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा को टैग करते हुए एक यूजर ने कहा, कृपया अपने किरदार मॉर्डन अवतार में दिखाए गए चित्रगुप्त भगवान, जिनके पीछे अश्लील अर्ध नग्न लड़कियों डांस कर रही हैं, को बदल दीजिए .. इनमें से कोई भी चीज हिंदू भगवान से संबंधित नहीं है..

बॉलीवुड पर निशाना साधते हुए एक यूजर ने कहा, बॉलीवुड वाले कहते हैं कि लोग हमारी फिल्में नहीं देखते क्योंकि कॉन्टेंट अच्छा नहीं हैं। अगर आप इस तरह का कॉन्टेंट बनाएंगे तो लोग भला आपकी फिल्में क्यों देखेंगे?? 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow