सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर की मेट्रो इन दिनों अगले साल तक के लिए पोस्टपोन

2nd July 2023: सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर ने पहली बार मेट्रो...इन दिनों नाम की फिल??...

Oct 17, 2024 - 03:35
 0  2
सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर की मेट्रो इन दिनों अगले साल तक के लिए पोस्टपोन

2nd July 2023: सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर ने पहली बार मेट्रो...इन दिनों नाम की फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। इसका निर्देशन अनुराग बसु करेंगे। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फज़ल और फातिमा सना शेख जैसे कलाकार होंगे। मेट्रो...इन दिनों पहले इसी साल दिसंबर में रिलीज होने वाली थी। हालाँकि, अब इसे पोस्टपोन कर दिया गया है। 

मेट्रो... इन दिनों की रिलीज डेट स्थगित-

भूषण कुमार और अनुराग बसु की संयुक्त प्रोडक्शन मेट्रो... इन दिनों को नई रिलीज डेट मिल गई है। यह फिल्म अब गुड फ्राइडे यानी 29 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मेट्रो... इन दिनों के बारे में-

मेट्रो...इन दिनों का निर्माण टी-सीरीज़ और अनुराग बसु प्रोडक्शंस द्वारा किया जाएगा। फिल्म समकालीन समय पर आधारित मानवीय रिश्तों की खट्टी-मीठी कहानियों को दर्शाती है। दर्शकों को न केवल एक ताज़ा कहानी का अनुभव होगा बल्कि आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान के साथ एक ताज़ा जोड़ी भी मिलेगी। फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु करेंगे। संगीत प्रीतम द्वारा तैयार किया जाएगा।

By- Vidushi Kacker.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow