विक्रम वेधा की कमाई पड़ी ढीली, अभी तक सौ करोड़ का आंकड़ा भी नही छू पाई

ऋतिक रोशन- सैफ अली खान स्टारर विक्रम वेधा के चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन स...

Oct 17, 2024 - 03:28
 0  2

ऋतिक रोशन- सैफ अली खान स्टारर विक्रम वेधा के चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है जो निराशाजनक है। फिल्म का कलेक्शन अगर ऐसा ही रहा तो विक्रम वेधा के लिए 100 करोड़ क्लब को छूना मुश्किल हो जाएगा।

ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा अब तक बॉक्स पर धीरे ही सही पर आगे बढ़ रही थी, लेकिन फिल्म के चौथे दिन का कलेक्शन काफी निराशाजनक रहा है। जिसे देखकर लग रहा है कि फिल्म के लिए अब थिएटर में टिके रहना भी मुश्किल हो सकता है। 30 सितंबर को रिलीज हुई विक्रम वेधा तीन दिनों से लगातार आगे बढ़ रही थी, लेकिन चौथे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आ गई है, वह भी 20% या 30% नहीं, बल्कि पूरे 45% की गिरावट देखने को मिल रही है।

दरअसल विक्रम वेधा और PS-1 एक ही दिन रिलीज हुई। विक्रम वेधा साउथ की रिमेक है तो यह भी हो सकता है कि दर्शकों में उतना उत्साह न रहा हो इस फ़िल्म को देखने का। इस फ़िल्म की कमाई पर असर पड़ने का यह भी एक कारण हो सकता है। अभी तक यह फ़िल्म 100 करोड़ का भी आंकड़ा नहो छू पाई है। मगर फ़िल्म की प्रशंसा भी हो रही है कि रितिक और सैफ ने अपने अभिनय के साथ पूरा न्याय किया है। फ़िल्म भले से रिमेक हो मगर काफी कुछ सस्पेंस क्रिएट किया गया है,जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है।

सैफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आदिपुरुष में रावण की भूमिका में नज़र आ रहे हैं। उनकी यह फ़िल्म 2023 में रिलीज होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow