आदिपुरुष का टीज़र आते ही दर्शकों में दिखी नाराजगी ,बोले VFX के चक्कर में सब नाश कर दिया 

मुंबई ; - काफी दिनों से चर्चा में चल रही टी सीरीज की फिल्म आदिपुरुष का टीज़र क?...

Oct 17, 2024 - 03:28
 0  2

मुंबई ; - काफी दिनों से चर्चा में चल रही टी सीरीज की फिल्म आदिपुरुष का टीज़र कल अयोध्या में लांच कर दिया गया। अभिनेता प्रभास और कृति सेनन कल अयोध्या पहुचें और वहां उन दोनों ने मंदिर में दर्शन भी किया।  कल ०२ अक्टूबर को अयोध्या के सरयू नदी के तट को इस फिल्म के पोस्टर लांच के लिए सजा दिया गया था। दर्शकों की भीड़ के बीच करीब ५० फ़ीट का पोस्टर सरयू नदी के अंदर से निकला।  लेकिन थोड़ी ही देर बाद जब इस फिल्म का टीज़र आया तो दर्शकों की प्रतिक्रियाएं बड़ी अजीब थीं।  लोग कहने लगे कि राम का किरदार तो ठीक है, मगर सैफ अली खान रावण तो बिलकुल नहीं लग रहे हैं।  लोग रामानंद सागर के पात्रों की तस्वीरें लगाकर तरह तरह के मीम भी बना रहे हैं। 

आपको बता दें की प्रभास इस फिल्म में राम का किरदार निभा रहे  हैं। उनके साथ सीता के किरदार में दिख रही हैं कृति सेनन और रावण की भूमिका में होंगे सैफ अली खान। इस फिल्म के निर्माता टी सीरीज के भूषण कुमार हैं और लेखन - निर्देशन है ओम राउत का। फिल्म का संवाद लिखा है मनोज मुन्तशिर  ने। लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं अभिनेता सनी सिंह। फिल्म का टीज़र लांच हो चुका है। टीज़र आते ही सोशल मीडिया पर तरह तरह की बातें लिखी जाना शुरू हो गयी। किसी का कहना है की इससे अच्छा होता कि इसे एनीमेशन ही बना दिया गया होता। कोई कह रहा कि ये भगवान राम की कथा के साथ खिलवाड़ है। 

क्या मनोज मुन्तशिर लिखेंगे सीता निर्वासन की कथा ?

फिल्म को बताया जा रहा है कि यह  वाल्मीकि के रामायण पर आधारित है।  वाल्मीकि रामायण में राम की बहन का भी उल्लेख है और सीता निर्वासन की भी बात है। संवाद लेखक मनोज मुन्तशिर का एक लेख छपा था, जिसमे उन्होंने सीता निर्वासन की कथा को अलग से जोड़ा गया अंश बताया था। अब देखना ये है की वाल्मीकि की कौन सी मूल रामायण पर शोध करके मनोज मुन्तशिर इस फिल्म के संवाद लिखेंगे। कल के पोस्टर लांच कार्यक्रम में प्रभास के साथ मनोज मुन्तशिर भी मौजूद रहे।  वैसे आदिपुरुष की कहानी लिखी है ओम राउत ने लेकिन यह तो फिल्म आने के बाद ही पता चलेगा कि वाल्मीकि रामायण की सम्पूर्ण कथा के कौन कौन से हिस्से की कहानियों को ज्यादा उजागर किया जाएगा ?

पौराणिक कथाओं पर आधारित होंगी आने वाली ये फ़िल्में … 

भारतीय सिनेमा में इस समय पौराणिक विषयों को लेकर फि‍ल्म बनाने का चलन जोरों पर है। आने वाले दिनों में आदिपुरुष, अक्षय कुमार की राम सेतु, कंगना रनौत की अपराजित अयोध्‍या, दीपिका पादुकोण की महाभारत, विकी कौशल की अश्‍वत्‍थामा, नितेश तिवारी की रामायण दर्शकों को देखने को मिलेंगी। पिछले एक दशक से धार्मिक कथाओं पर आधारित फिल्मों को बनाने का चलन तेज़ी से बढ़ चला है। ऐतिहासिक कहानियां हों या फिर पौराणिक कथाएं , दर्शकों का रुझान इन विषयों के प्रति बढ़ा है। यह अलग है कि आज के लेखक उसे अपने तरह , अपने मानकों पर लिखते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow